Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 10:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी… जानें आज का वेदर अपडेट
    झारखंड

    झारखंड में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी… जानें आज का वेदर अपडेट

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में रांची और कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।

    आज यानी शुक्रवार को दिनभर तेज धूप की संभावना है, लेकिन शाम को हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में मौसम बदलने वाला है।

    मूसलाधार बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार रांची, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और लातेहार जैसे जिलों में पहले ही अच्छी बारिश हो चुकी है, जबकि देवघर, पाकुड़, गोड्डा और गढ़वा में बारिश कम हुई है। इन जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा है।

    2 सितंबर तक तेज बारिश के कारण जलभराव और सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

    झारखंड में अब तक 29% अधिक बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 28 अगस्त तक झारखंड में 1007.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 778.3 मिमी से 29% अधिक है। रांची में इस दौरान 1280.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 61% ज्यादा है। हालांकि, देवघर, गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ में बारिश सामान्य से कम रही है।

    जमशेदपुर और पाकुड़ में अच्छी बारिश

    गुरुवार को जमशेदपुर में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 42.2 मिमी बारिश पाकुड़ के महेशपुर में दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा।

    इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    30 और 31 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा और गुमला में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट है। वहीं, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    Also Read : कैबिनेट की स्‍वीकृति के बाद गठित होगा विस्थापित आयोग : दीपक बिरूआ

    Heavy rain warning in Jharkhand from 30 August to 2 September... Know today's weather update झारखंड में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी... जानें आज का वेदर अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 29 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लापता, बदरीनाथ हाईवे ठप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति

    October 16, 2025
    जामताड़ा

    सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ के समान हैं, इन्हें सशक्त करने की जरूरत : उपायुक्त

    October 16, 2025
    जामताड़ा

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया दावा, बिहार में इस बार नहीं बनेगी एनडीए की सरकार

    October 16, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति

    October 16, 2025

    सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ के समान हैं, इन्हें सशक्त करने की जरूरत : उपायुक्त

    October 16, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया दावा, बिहार में इस बार नहीं बनेगी एनडीए की सरकार

    October 16, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    October 16, 2025

    हथियार से डरा कर युवती का यौन शोषण, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.