Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत, जानें पूरी तिथियां और तर्पण विधि
    धर्म/ज्योतिष

    7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत, जानें पूरी तिथियां और तर्पण विधि

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पितृपक्ष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सनातन धर्म में पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाने वाला पितृपक्ष इस साल 7 सितंबर 2025, रविवार से शुरू होगा और 21 सितंबर 2025, रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। इस दौरान 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान की परंपराएं निभाई जाएंगी।

    पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से होती है और अमावस्या तक चलता है। इस समय को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पूर्वज धरती पर अपने परिजनों के पास आते हैं और उनसे तर्पण तथा पिंडदान की अपेक्षा रखते हैं।  जिस तिथि को किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई हो, उसी तिथि पर उसका श्राद्ध किया जाता है। यदि मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध करना चाहिए।

    श्राद्ध की तिथियां

    तिथिदिन
    7 सितंबर – पूर्णिमा श्राद्ध – रविवार
    8 सितंबर – प्रतिप्रदा – सोमवार
    9 सितंबर – द्वितीया – मंगलवार
    10 सितंबर – तृतीया / चतुर्थी – बुधवार
    11 सितंबर – पंचमी / महाभरणी – गुरुवार
    12 सितंबर – षष्ठी – शुक्रवार
    13 सितंबर – सप्तमी – शनिवार
    14 सितंबर – अष्टमी – रविवार
    15 सितंबर – नवमी – सोमवार
    16 सितंबर – दशमी – मंगलवार
    17 सितंबर – एकादशी – बुधवार
    18 सितंबर – द्वादशी – गुरुवार
    19 सितंबर – त्रयोदशी / मघा श्राद्ध – शुक्रवार
    20 सितंबर – चतुर्दशी – शनिवार
    21 सितंबर – सर्वपितृ अमावस्या – रविवार

    तर्पण और श्राद्ध की विधि

    तर्पण दोपहर में किया जाता है और इसके लिए योग्य ब्राह्मण की सहायता ली जाती है। पिंडदान करते समय ब्राह्मण को दक्षिणा दी जाती है और जरूरतमंदों को अन्न का दान किया जाता है। घर में जो भोजन बनता है, उसमें से हिस्सा पहले गाय, कुत्तों और पक्षियों के लिए निकालना चाहिए।

    श्रद्धालु पूर्वजों को याद करते हैं और उनसे क्षमा मांगते हैं, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके और घर-परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो।

    पूजन सामग्री में शामिल हैं

    सिंदूर, रोली, अक्षत, सुपारी, जनेऊ, घी, शहद, काले तिल, तुलसी के पत्ते, पान, जौ, गंगाजल, दूध, मूंग दाल, हल्दी, हवन सामग्री, दीपक, धूपबत्ती, सफेद फूल आदि।

    Also Read : मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की मनोज पुनमिया की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, मधु कोड़ा से जुड़ा है मामला

    Also Read : राजस्व कर्मचारी चढ़े निगरानी विभाग के हत्थे… जानें क्यों

     

     

    Jyotish Umashankar Mishra गंगाजल तर्पण विधि तर्पण सामग्री धार्मिक जानकारी धार्मिक परंपरा पिंडदान पितृ दोष पितृ पूजन पितृपक्ष 2025 पूर्वजों की पूजा भाद्रपद मास श्राद्ध तिथि 2025 श्राद्ध पक्ष सनातन परंपरा सर्वपितृ अमावस्या हिंदू कैलेंडर हिंदू धर्म हिंदू रीति-रिवाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती
    Next Article शराब दुकान पर खू’नी झड़प, प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे मांगने पर हुआ बवाल

    Related Posts

    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.