Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 12:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो डकैती कांड का खुलासा, सोनार सहित छह गिरफ्तार, हथियार और जेवरात बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो डकैती कांड का खुलासा, सोनार सहित छह गिरफ्तार, हथियार और जेवरात बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी डाही गांव में हुए डकैती कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस कांड में शामिल 6 संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम कुमार, धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो, हासिम शेख, किशन पंडित और मुकेश सोनार शामिल हैं। मुकेश सोनार बोकारो के नावाडीह का रहने वाला है। वहीं बाकी के सभी आरोपी धनबाद के अलग-अलग इलाके में रहते हैं। इन लोगों के पास से हथियार, स्कॉर्पियो, नकदी और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। इस बात का खुलासा बोकारो के पुलिस कप्तान  हरविंदर सिंह ने किया है।

    SP  हरविंदर सिंह ने मीडिया को बता कि बीते 17 अगस्त की रात बिरनी डाही गांव के रहने वाले धनेश्वर साहू के घर 8–10 अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर घुस गए थे। उन लोगों ने कैश और सोना-चांदी लूटा और फरार हो गए थे। इस घटना के बाद नावाडीह थाना में मामला दर्ज कर किया गया। बेरमो SDPO नवल किशोर सिंह पुलिस की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली। पुराने मामलों के संदेही गुनहगारों को टटोलना शुरु किया। तफ्तीश के दरम्यान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धनबाद के भूली और महुदा क्षेत्र के अपराधी इस घटना में शामिल हैं। 26 अगस्त को ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र से संदिग्ध स्कॉर्पियो (JH10 CZ-8189) को रोककर पूछताछ की गई। स्कॉर्पियो में चार लोग विक्रम कुमार, धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो और हासिम शेख सवार थे। गाड़ी सवार लोगों ने बिरनी डाही डकैती की वारदात को कबूल किया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चारों की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद के किशन पंडित के घर पर रेड मारी। वहां से पुलिस से कांड में प्रयुक्त पिस्टल, कट्टा, करबाईन टाईप का कट्टा एवं 6 जिंदा गोली बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद इन लोगों ने जिस दुकान में जेवरात बेचे थे, पुलिस ने उसे भी उठा लिया। उसका नाम मुकेश सोनार है। उसके घर से पुलिस ने करीब 10 ग्राम सोना और 470 ग्राम चांदी जब्त किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में नावाडीह के चिरूडीह गांव और जुलाई 2025 में धनबाद के ईस्ट बसुरिया में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार ये अपराधी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

    Also Read : नीरज सिंह हत्याकांड : सभी आरोपी बरी, संजीव सिंह के अधिवक्ता बोले- अब होगा आठ साल का हिसाब

    arms and jewellery recovered Bokaro robbery case solved six arrested including goldsmith बोकारो बोकारो डकैती कांड का खुलासा सोनार सहित छह गिरफ्तार हथियार और जेवरात बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीरज सिंह हत्याकांड : सभी आरोपी बरी, संजीव सिंह के अधिवक्ता बोले- अब होगा आठ साल का हिसाब
    Next Article बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    October 12, 2025
    खेल

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    October 12, 2025

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025

    सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    October 12, 2025

    विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.