Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»गुजरात की गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ का चंदा, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
    देश

    गुजरात की गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ का चंदा, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात की कुछ गुमनाम राजनीतिक पार्टियों को मिले भारी-भरकम चुनावी चंदे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बुधवार को इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरते हुए पूछा कि क्या आयोग इस मामले की जांच करेगा या सिर्फ हलफनामा ही मांगेगा।

    राहुल गांधी ने कहा कि…

    राहुल गांधी ने एक हिंदी न्यूज़पेपर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना, लेकिन उन्हें 4300 करोड़ का चंदा मिला! इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है या उन पर खर्च किया है।”

    उन्होंने सवाल उठाया, “ये हजारों करोड़ आए कहां से? चला कौन रहा है इन्हें? और पैसा गया कहां?” राहुल गांधी ने तंज कसते हुए यह भी कहा, “क्या चुनाव आयोग जांच करेगा- या फिर यहां भी पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छिपाया जा सके?”

    गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना – लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला!

    इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उनपर खर्च किया है।

    ये हजारों करोड़ आए कहां से? चला कौन रहा है इन्हें? और पैसा गया कहां?

    क्या चुनाव आयोग जांच करेगा – या फिर… pic.twitter.com/CuP9elwPaY

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 27, 2025

    रिपोर्ट में क्या है दावा :

    अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में पंजीकृत 10 गुमनाम राजनीतिक पार्टियों को पिछले पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) में कुल 4300 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा मिला है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन पांच वर्षों के दौरान हुए तीन बड़े चुनावों – 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव – में इन पार्टियों ने सिर्फ 43 उम्मीदवार उतारे, जिन्हें मिलकर कुल 54,069 वोट ही मिले।

    Also Read : नीरज सिंह ह’त्याकांड : अभिषेक सिंह पहुंचे कोर्ट, क्या बोले… देखें वीडियो

    Donation of 4300 crores to anonymous parties of Gujarat Election Commission Rahul Gandhi Rahul Gandhi raised questions on Election Commission Rahul Gandhi raised questions on Election Commission : Donation of 4300 crores to anonymous parties of Gujarat गुजरात की गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ का चंदा चुनाव आयोग राहुल गांधी राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीरज सिंह ह’त्याकांड : अभिषेक सिंह पहुंचे कोर्ट, क्या बोले… देखें वीडियो
    Next Article स्कूल में जिंदा जल गयी पांचवी क्लास की छात्रा, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर फूटा गुस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.