Kundhit : मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की बॉडी उसके ही घर के कुएं में तैरती हालत में मिली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, कुंडहित मुख्यालय के बरमसिया मोड़ निवासी मानिक राणा का 35 वर्षीय बेटा उत्तम राणा रोज की तरह सुबह टहलने निकला था। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद सुबह करीब 10 बजे इसकी सूचना कुंडहित थाना को दी। दोपहर लगभग 1 बजे घर के ही कुएं में उत्तम राणा का शव तैरता देखा गया।
सूचना मिलते ही कुंडहित थाना के एएसआई निताई कुमार दास, रमेंद्र कुमार और संजय कुमार दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक उत्तम राणा अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Also Read : पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
Also Read : झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी