Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, लेकिन कई जिलों में जलजमाव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो सकती है।

    नया लो प्रेशर सिस्टम बनेगा बारिश की वजह

    मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक, वर्तमान में राज्य के पश्चिमी हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है, जो धीरे-धीरे कमजोर होगा। लेकिन बंगाल की खाड़ी में दो दिनों के भीतर एक और नया लो प्रेशर सिस्टम बनने जा रहा है, जिसका असर झारखंड पर दिखाई देगा। इससे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

    26 अगस्त के लिए येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने 26 अगस्त को भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के लिए जारी किया गया है।

    कुछ जिलों में बिगड़े हालात

    रांची, पाकुड़ और चतरा जैसे जिलों में हल्की बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। रामगढ़ में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 38.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    सात जिलों में अब तक 1000 मिमी से ज्यादा बारिश

    झारखंड के सात जिलों में अब तक सीजन की 1000 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है:

    • पूर्वी सिंहभूम – 1463.3 मिमी
    • रांची – 1211.6 मिमी
    • धनबाद – 1142.5 मिमी
    • खूंटी – 1096.8 मिमी
    • जामताड़ा – 1073.3 मिमी
    • सिमडेगा – 1023.6 मिमी
    • पश्चिमी सिंहभूम – 1042.6 मिमी

    राज्यभर में औसतन 972.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 32% ज्यादा है।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

     

    झारखंड आज का मौसम झारखंड जलजमाव झारखंड न्यूज झारखंड बारिश झारखंड मानसून झारखंड मानसून अलर्ट झारखंड में भारी बारिश झारखंड मौसम झारखंड मौसम अलर्ट झारखंड मौसम रिपोर्ट झारखंड वर्षा रिपोर्ट झारखंड वेदर अपडेट झारखंड समाचार पूर्वी सिंहभूम बारिश बंगाल की खाड़ी भारी बारिश झारखंड मानसून अपडेट मौसम विभाग चेतावनी मौसम समाचार येलो अलर्ट झारखंड रांची बारिश रांची मौसम रांची मौसम केंद्र रांची समाचार लो प्रेशर सिस्टम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.