Palamu : कुख्यात गैंगस्टर गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने सरेंडर कर दिया। संभवतः झारखंड का यह पहला गैंगस्टर है, जिसने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। डब्लू सिंह बीती रात करीब साढ़े दस बजे मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचा और एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया गया कि इस कुख्यात के सरेंडर करने में मेदिनीनगर के पूर्व थानेदार देवव्रत पोद्दार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। अब संगठित अपराध के खिलाफ भी कड़ा अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की अपील है कि अपराध से जुड़े लोग मुख्यधारा में लौट आएं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें सहयोग दिया जाएगा।
डब्लू सिंह लंबे समय से हत्या, रंगदारी एवं अन्य जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। अपराध की दुनिया में वर्ष 2005 से सक्रिय इस अपराधकर्मी पर पलामू, लातेहार एवं रांची जिले में कुल 37 कांड दर्ज हैं। वर्ष 2014 में लातेहार जिला से जेल गया था तथा वर्ष 2018 में जेल से छूटने के बाद लगातार फरार रहकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा। वर्तमान में यह शहर थाना के हत्या एवं रंगदारी जैसे 04 गंभीर कांडों में वांछित था।
कुख्यात डब्लू सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड
सदर थाना (2005, केस संख्या 105) – रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मामला।
सदर थाना (2008, केस संख्या 448) – रंगदारी, आपराधिक साजिश और हथियार रखने का मामला।
सदर थाना (2007, केस संख्या 514) – धमकी, साजिश और आर्म्स एक्ट।
विश्रामपुर थाना (2007, केस संख्या 12) – अवैध कब्जा और रंगदारी।
सदर थाना (2007, केस संख्या 435) – हत्या का मामला।
सदर थाना (2007, केस संख्या 20) – हत्या का मामला।
सदर थाना (2008, केस संख्या 209) – हत्या, धमकी और साजिश।
सदर थाना (2008, केस संख्या 94) – कब्जा, धमकी और साजिश।
सदर थाना (2008, केस संख्या 98) – कब्जा, धमकी और मारपीट।
पाटन थाना (2008, केस संख्या 14) – हत्या और संपत्ति छिपाने का मामला।
सदर थाना (2008, केस संख्या 408) – हत्या और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2008, केस संख्या 66) – हत्या, साजिश और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2008, केस संख्या 132) – आर्म्स एक्ट।
कोतवाली थाना रांची (2008, केस संख्या 261) – आर्म्स एक्ट।
अरगोड़ा थाना रांची (2009) – हत्या का मामला।
सदर थाना (2009, केस संख्या 443) – धमकी, साजिश और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2010, केस संख्या 497) – धमकी और रंगदारी।
सदर थाना (2010, केस संख्या 33) – हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट।
लेस्लीगंज थाना (2012, केस संख्या 23) – हत्या और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2012, केस संख्या 295) – हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2012, केस संख्या 305) – रंगदारी।
सदर थाना (2012, केस संख्या 199) – रंगदारी, साजिश और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2012, केस संख्या 356) – अपहरण और चोरी।
सदर थाना (2012, केस संख्या 403) – आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2013, केस संख्या 288) – जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2013, केस संख्या 36) – हत्या, साजिश और आर्म्स एक्ट।
सदर थाना (2016, केस संख्या 176) – रंगदारी, धमकी और सरकारी काम में बाधा।
सदर थाना (2015, केस संख्या 94) – रंगदारी।
सदर थाना (2015, केस संख्या 605) – रंगदारी और धमकी।
सदर थाना (2017, केस संख्या 159) – रंगदारी और धमकी।
डालटनगंज कोर्ट (2006, जीआर संख्या 751) – लंबित मामला।
लातेहार थाना (2015, केस संख्या 108) – हत्या, साजिश और आर्म्स एक्ट।
लातेहार थाना (2014, केस संख्या 140) – हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट।
डब्लू को इन कांडों में खोज रही थी पुलिस :
- शहर थाना केस संख्या 158/2020 – हत्या, आपराधिक साजिश, सामूहिक अपराध और आर्म्स एक्ट के तहत मामला।
- शहर थाना केस संख्या 262/2020 – रंगदारी, धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज बनाने और साजिश से जुड़ा मामला।
- शहर थाना केस संख्या 286/2021 – रंगदारी और धमकी से जुड़ा मामला।
- शहर थाना केस संख्या 325/2021 – रंगदारी और धमकी से जुड़ा मामला।
Also Read : JJMP को तगड़ा झटका, दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार