Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Sep, 2025 ♦ 10:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा ही सफलता का मंत्र : शिल्पी
    जोहार ब्रेकिंग

    परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा ही सफलता का मंत्र : शिल्पी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिल्पी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है। शिक्षा के बिना राज्य और देश का विकास संभव नहीं है। आज लोग मंदिर-मस्जिद गिरजाघर या अन्‍य धार्मिक स्थलों के निर्माण की मांगें करते हैं। लेकिन चान्हो के बाल जागृति स्कूल ने चुनाव के समय जरूरतमंद बच्चों के लिए बेंच-डेस्क मांगे थे। यह प्रयास छोटा भले लगे, लेकिन यहां के लोगों की सोच बड़ी है। परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा ही सफलता का असली मंत्र है।

    मंत्री गुरुवार को मांडर में बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। मौके पर उन्‍होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के तहत मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांच स्कूलों में कुल 190 बेंच-डेस्क और ड्राइंग किट बच्चों को उपलब्ध कराया। इनमें चान्हो का वीर बुधू भगत बाल जागृति उच्च विद्यालय और बेड़ो का बेसिक स्कूल टेरो शामिल हैं।

    उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विधायक मद से दो-तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही बेड़ो के बेसिक स्कूल टेरो में नेतरहाट की तर्ज पर मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा से समझौता उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।

    इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने कहा कि स्थानीय जन प्रतिनिधि की प्रेरणा से यह योगदान संभव हो सका है। यह महज बेंच-डेस्क नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों की उड़ान है। इन्हीं छात्रों में से कोई डॉक्टर, इंजीनियर या बड़ा अधिकारी बनेगा। उन्होंने बैंक योजनाओं का लाभ लेने और गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख तक की शिक्षा ऋण की सुविधा देने की जानकारी भी दी।

    मौके पर आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, एसएलबीसी के संतोष कुमार सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पांडेय सहित क्षेत्र के मुखिया और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    Also Read : स्वतंत्रता दिवस से पहले जमशेदपुर में भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ा जोर…

    The spirit to fight the circumstances is the mantra of success: Shilpi परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा ही सफलता का मंत्र : शिल्पी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक के धक्के से स्कूली छात्रा की मौत, साइकिल से लौट रही थी घर
    Next Article नेमरा में उमड़ा जनसैलाब, हेमंत सोरेन से मिले हजारों लोग…

    Related Posts

    झारखंड

    बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने पलामू डांडिया नाइट में मचाई धूम, लिट्टी-चोखा खा कर बोलीं…

    September 29, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण, राज्यवासियों के लिए मांगी दुआ

    September 29, 2025
    झारखंड

    झारखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, तापमान में होगी गिरावट

    September 29, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार अपडेट : निफ्टी-सेंसेक्स सपाट लेकिन हरे निशान में खुले, आईटी पर दबाव बरकरार

    September 29, 2025

    आज से शुरू हुई RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक, रेपो रेट में कटौती की उम्मीद

    September 29, 2025

    बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने पलामू डांडिया नाइट में मचाई धूम, लिट्टी-चोखा खा कर बोलीं…

    September 29, 2025

    पटना मेट्रो का आज होगा आखिरी ट्रायल रन, उद्घाटन की तारीख जल्द

    September 29, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण, राज्यवासियों के लिए मांगी दुआ

    September 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.