Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 11:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान की संभावना, अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने बुधवार को झारखंड के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के अगले 24 घंटों में पूरी तरह सक्रिय होने से मानसून फिर से तेज होगा।

    तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो जल्द ही लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएगा। इसके प्रभाव से झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पिछले 48 घंटों तक कमजोर रहे मानसून के बाद अब बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। हाल ही में धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे अधिक 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    तापमान में गिरावट की संभावना

    IMD ने अगले तीन दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी का अनुमान जताया है। राजधानी रांची में 13 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।

    मॉनसून का आंकड़ा

    इस मॉनसून सीजन में झारखंड में अब तक 865.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 627.6 मिलीमीटर से 38 प्रतिशत अधिक है। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 1494.9 मिलीमीटर, रांची में 1171.2 मिलीमीटर, चाईबासा में 942.8 मिलीमीटर, बोकारो-थर्मल में 915.9 मिलीमीटर और डालटनगंज में 913.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

    Also Read : जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    There is a possibility of rain and storm in Jharkhand on August 13 due to low pressure area in the Bay of Bengal बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया से झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान की संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन मामले में आज ED के सामने पेश होंगे सुरेश रैना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारी बारिश के कारण CM नीतीश कुमार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा रद्द, पटना में आपात बैठक

    August 13, 2025
    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का आज 9वां दिन, CM हेमंत ने पूरा किया पारंपरिक विधान

    August 13, 2025
    झारखंड

    हेमंत सोरेन हमारे राम हैं, मैं उनका हनुमान हूं : डॉ. इरफान अंसारी

    August 13, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश के कारण CM नीतीश कुमार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा रद्द, पटना में आपात बैठक

    August 13, 2025

    15 अगस्त 2025: लाल किला पर धूमधाम से मनेगा 79वां स्वतंत्रता दिवस, ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

    August 13, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का आज 9वां दिन, CM हेमंत ने पूरा किया पारंपरिक विधान

    August 13, 2025

    हेमंत सोरेन हमारे राम हैं, मैं उनका हनुमान हूं : डॉ. इरफान अंसारी

    August 13, 2025

    रांची जिला पुलिस में बड़ा बदलाव : कई अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.