Jamtara (Rajiv Jha) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। सुमित शरण ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है, जो हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत न केवल हर घर में तिरंगा पहुंचाया जाता है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण भी किया जाता है। उन्होंने कहा, “ऐसे महापुरुषों को हमारा अभिनंदन और वंदन है।”
जामताड़ा जिले के सभी मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसके अलावा, बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान से शाम 4:00 बजे तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, रंजीत राणा, संतोष मंडल, तरुण दास, देवाशीष, मंटू पंडित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली