Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»प्रियंका गांधी ने अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की मौ’त को बताया जघन्य अपराध, भारत सरकार पर भी साधा निशाना
    देश

    प्रियंका गांधी ने अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की मौ’त को बताया जघन्य अपराध, भारत सरकार पर भी साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रियंका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायल के हमले में अल-जजीरा के पांच पत्रकारों की मौत को “जघन्य अपराध” करार देते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने इजरायल पर फिलिस्तीन में “नरसंहार” करने का आरोप लगाया और भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।

    प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की निर्मम हत्या फिलिस्तीनी धरती पर एक और जघन्य अपराध है। सत्य के लिए खड़े होने वाले इन बहादुर पत्रकारों का साहस इजरायल की हिंसा और घृणा से कभी नहीं टूटेगा। ऐसी दुनिया में जहां अधिकांश मीडिया सत्ता और व्यापार का गुलाम है, इन पत्रकारों ने सच्ची पत्रकारिता की मिसाल कायम की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

    The cold blooded murder of five Al Jazeera journalists is yet another heinous crime committed on Palestinian soil.

    The immeasurable courage of those who dare to stand for the truth will never be broken by the violence and hatred of the Israeli state.

    In a world where much of…

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2025

    उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “इजरायल नरसंहार कर रहा है। उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की, जिनमें 18,430 बच्चे शामिल हैं। सैकड़ों लोग भूख से मारे गए, जिनमें कई बच्चे थे, और लाखों को भूख से मरने की धमकी दी जा रही है।” भारत सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने लिखा, “इन अपराधों पर चुप रहना और निष्क्रियता अपराध को बढ़ावा देना है। यह शर्मनाक है कि भारत सरकार चुप बैठी है, जबकि इजरायल फिलिस्तीन के लोगों पर यह तबाही मचा रहा है।”

    The Israeli state is committing genocide. It has murdered over 60,000 people, 18,430 of whom were children.

    It has starved hundreds to death including many children and is threatening to starve millions.

    Enabling these crimes by silence and inaction is a crime in itself.

    It…

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2025

    वहीं, इजरायल ने इन हत्याओं पर दावा किया है कि मारे गए अल-जजीरा पत्रकार अनस अल-शरीफ हमास के आतंकी समूह का प्रमुख था। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने कहा कि उन्होंने शरीफ को निशाना बनाया था। शरीफ के साथ उनके चार सहयोगी मोहम्मद कुरैकेह, इब्राहिम जहीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफल भी मारे गए। आईडीएफ ने बयान में कहा, “शरीफ इजरायली नागरिकों और सेना पर रॉकेट हमले कर रहा था। हमारे पास हमास के दस्तावेज हैं, जो दिखाते हैं कि वह 2019 में उनके एक इकाई का हिस्सा था।”

    Also Read : ऑपरेशन सिंदूर की जांबाज़ महिला ऑफिसर्स पहुंचीं केबीसी 17 में

    also targeted the Indian government Priyanka Gandhi called the death of 5 Al-Jazeera journalists in the Israeli attack a heinous crime प्रियंका गांधी ने इजरायल के हमले में अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की मौत को बताया जघन्य अपराध भारत सरकार पर भी साधा निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर की जांबाज़ महिला ऑफिसर्स पहुंचीं केबीसी 17 में
    Next Article नशे और रफ्तार पर कड़ी चेतावनी, परिवहन मंत्री बोले – ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.