Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी, आठ जिलों में येलो अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी, आठ जिलों में येलो अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में डेढ़ महीने में ही 1000 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रांची, सरायकेला-खरसांवा और लातेहार में भी 900 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के आठ जिलों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है, जबकि नौ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, लोहरदगा और गढ़वा में सामान्य बारिश हुई, लेकिन गोड्डा में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को संताल परगना क्षेत्र में 70 से 110 मिलीमीटर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 29 और 30 जुलाई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को संताल परगना में फिर से भारी बारिश की संभावना है।

    सतर्कता जरूरी

    मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से बारिश की रफ्तार में कमी आ सकती है, लेकिन तब तक सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों से निचले इलाकों में सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

    Also Read : पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    Heavy rains continue to wreak havoc in Jharkhand Jharkhand weather alert jharkhand weather forecast Jharkhand Weather News yellow alert in eight districts आठ जिलों में येलो अलर्ट झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 28 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार पुलिस और यूपी STF ने कुख्यात अपराधी डबलू यादव को किया ढेर, 50 हजार का था इनामी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    Latest Posts

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.