Ranchi : झारखंड में मानसून सक्रिय है और मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में अगले पांच दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
रेड अलर्ट इन जिलों के लिए
सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 150 मिमी तक बारिश हो सकती है।
येलो अलर्ट इन जिलों में
गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी और रांची जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों को प्रभावित कर रहा है। यह चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है और इसका असर अगले 5 दिन तक जारी रह सकता है।
किसानों को विशेष सावधानी की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी भी कृषि कार्य से पहले मौसम की स्थिति का ध्यान रखें।
Also Read : गिरिडीह में पत्थर माफियाओं का आतंक, पहाड़ों पर कब्जा, आदिवासियों में दहशत