Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 2:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और हिंदी प्रेमियों का एक मंच पर होगा जुटान, कब और क्यों… जानें
    झारखंड

    राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और हिंदी प्रेमियों का एक मंच पर होगा जुटान, कब और क्यों… जानें

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    27 जुलाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती की झारखंड इकाई ने 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली एक दिवसीय हिंदी साहित्य गोष्ठी की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक पुरानी विधानसभा सभागार परिसर, रांची में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

    मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री शुक्ला ने कहा, “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है।” उन्होंने गोष्ठी को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और झारखंड इकाई की सक्रियता की सराहना की।

    वहीं इस बैठक के संयोजक अजय राय ने बताया कि 27 जुलाई को होने वाला यह आयोजन प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों और हिंदी प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत भाषण, साहित्यिक परिसंवाद, कवि सम्मेलन, तथा सम्मान समारोह जैसे विविध सत्र होंगे।

    राय ने बताया कि कार्यक्रम में विद्वानों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन, अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, मीडिया समन्वय और पंजीकरण इत्यादि के लिए विभिन्न कार्यसमितियाँ गठित की जा चुकी हैं, जो समयबद्ध रूप से कार्य कर रही हैं।

    वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सज्जन ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गोष्ठियां साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को भाषा और संस्कृति से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम हैं।

    इस बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र नाथ मिश्र, वरिष्ठ साहित्यसेवी बलराम पाठक, तथा अन्य सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

    Also Read : चंदन मिश्रा ह’त्याकां’ड : शार्प शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो आरोपी को लगी गो’ली

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    27 July 2025 27 जुलाई 2025 Cultural Program Event Framework Event Preparation Hindi Cultural Program Hindi language Hindi Literary Symposium Hindi literature Hindi Promotion International Hindi Sahitya Bharati Jharkhand news Jharkhand Unit Literary Discussion literary event Literary Meeting Literature Enthusiasts Old Assembly Auditorium One-Day Symposium ranchi Responsibility Distribution अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती एक दिवसीय गोष्ठी कार्यक्रम तैयारी कार्यक्रम रूपरेखा जिम्मेदारी बंटवारा झारखंड इकाई झारखंड समाचार पुरानी विधानसभा सभागार रांची सांस्कृतिक कार्यक्रम साहित्य चर्चा साहित्य प्रेमी साहित्यिक आयोजन साहित्यिक बैठक हिंदी प्रचार हिंदी भाषा हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम हिंदी साहित्य हिंदी साहित्य गोष्ठी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत को मिले खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर, पाक सीमा के नजदीक किये जाएंगे तैनात
    Next Article बैंक ऑफ बड़ौदा में LBO पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

    Related Posts

    कोडरमा

    छठ पर्व : बांस के सूप-दउरा बनाने में जुटा तुरिया समाज, सरकार से मदद की गुहार

    October 24, 2025
    झारखंड

    रांची में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, मंत्री सुदिव्य कुमार ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 24, 2025
    जमशेदपुर

    युवती को प्यार के नाम पर फंसाया, फोटो वायरल कर वसूली की कोशिश, दानिस गिरफ्तार…

    October 24, 2025
    Latest Posts

    छठ पर्व : बांस के सूप-दउरा बनाने में जुटा तुरिया समाज, सरकार से मदद की गुहार

    October 24, 2025

    रांची में छठ की तैयारियां अंतिम चरण में, मंत्री सुदिव्य कुमार ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 24, 2025

    युवती को प्यार के नाम पर फंसाया, फोटो वायरल कर वसूली की कोशिश, दानिस गिरफ्तार…

    October 24, 2025

    जमशेदपुर में बड़ी चोरी की वारदात, परसुडीह में घर की खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी गायब…

    October 24, 2025

    गिरिडीह के टोल प्लाजा पर हंगामा, बदमाशों ने झड़प में लहराई पिस्टल… देखें वीडियो

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.