Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घाघरा में युवक का अपहरण कर अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
    झारखंड

    घाघरा में युवक का अपहरण कर अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    घाघरा(गुमला)। घाघरा थाना के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रुकी कुसुम मोड़ के समीप सरांगो निवासी 25 वर्षीय युवक देवेंद्र सिंह की वर्दीधारी अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात की है। घटना के बाबत मृतक के भाई दशरथ सिंह ने बताया कि घटना की रात हम सभी परिवार खाना खाकर सो रहे थे। करीबन 10 बजे रात्रि में अज्ञात वर्दीधारी हथियार बंद अपराधियों ने आवाज देकर घर का दरवाजा खुलवाया। चारों अपराधी जिनके पास दो बड़ा व दो छोटे हथियार था, घर के अंदर घुस गए और देवेंद्र सिंह को पकड़ कर ले जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मुझे एवं मेरे छोटे भाई देवेंद्र की पत्नी को बंदूक की कुंदों से पिटाई की। देवेंद्र को यह कहकर ले गए कि कल सुबह हमलोग छोड़ देंगे। साथ में अपराधियों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देने की धमकी दी।

    दशरथ ने आगे बताया कि घर से करीब 500 फिट की दूरी तक अपराधी देवेंद्र को पैदल ले गए। पीछे पीछे मैं एवं देवेन्द्र की पत्नी तालाब तक गए। जहाँ देखा कि पहले से एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। अपराधी जबरन देवेंद्र को बोलेरो में बैठकर ले जाने लगे। बोलेरो में पहले से भी कुछ लोग बैठे हुए थे। पुनः विरोध करने पर उन्होंने हमलोगों को धमकाते हुए भगा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उसके भाई की हत्या रुकी कुसुम मोड़ के समीप कर दी गई है।

    इधर घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    परिजन लगा रहे थे आरोप

    घटना स्थल पर मृतक के भाई एवं पिता पुलिस से कह रहे थे कि देवेंद्र की हत्या गांव के ही राजन लोहरा के द्वारा कराई गई है। मृतक के पिता सत्यदेव सिंह ने बताया कि मेरी बेटी का विगत 3 माह पूर्व राजन लोहरा एवं उसके एक अन्य साथी आकाश बड़ाईक के द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। इस बावत घाघरा थाना कांड संख्या 69/2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि बाद में पीड़िता ने न्यायालय में अपहरण की घटना से इनकार कर दी। इसी बात को लेकर राजन के द्वारा बार-बार जान से मारने की बात की धमकी दी जा रही थी।सत्यदेव सिंह इसी बात को लेकर हत्या में राजन की संलिप्तता की बात कही।

    पुलिस ने कहा

    घटना के बावत एसडीपीओ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वर्दीधारी अपराधियों की बात सामने आ रही है पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है जल्द ही मामले में संलिप्त लोगों को पकड़ा जाएगा।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी डॉट इन का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने बिटक्वॉइन में मांगा दान
    Next Article बड़ी खबर: प्रतिष्ठित अखबार खबर मन्त्र के मालिक अभय सिंह का अकस्मात मौत, कोरोना जांच में रिपोर्ट आया पॉजिटिव

    Related Posts

    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.