Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 8:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राहुल गांधी आज दिल्ली में झारखंड के कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों के साथ करेंगे बैठक
    झारखंड

    राहुल गांधी आज दिल्ली में झारखंड के कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों के साथ करेंगे बैठक

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी सोमवार को दिल्ली में झारखंड सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक शाम 4 बजे होगी। इसमें कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा होगी और पिछले आठ महीनों में उनके विभागों द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी ली जाएगी।

    बैठक में विधायकों से सरकार के कामकाज पर फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों पर अब तक उठाए गए कदमों पर चर्चा होगी। पार्टी के संगठन सृजन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। राहुल गांधी विधायकों के साथ संगठन को मजबूत करने की कार्ययोजना भी तैयार करेंगे।

    मंत्रियों और विधायकों के बीच तनाव

    बैठक में कुछ विधायक यह शिकायत उठा सकते हैं कि कांग्रेस कोटे के मंत्री उनकी बात नहीं सुनते। पहले कार्यकर्ताओं की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब विधायक भी मंत्रियों पर ध्यान न देने का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले, कांग्रेस के प्रभारी के. राजू की मौजूदगी में हुई बैठकों में विधायकों और मंत्रियों के बीच तीखी बहस हो चुकी है। विधायक बंधु तिर्की और फुरकान अंसारी के बीच भी तनाव देखा गया था। पेसा कानून और रिम्स-2 के मुद्दे पर भी पार्टी के अंदर सहमति नहीं बन पा रही है।

    मंत्रियों को मिल सकती है चेतावनी

    कांग्रेस आलाकमान मंत्रियों को कामकाज में ढिलाई बरतने पर चेतावनी दे सकता है। आलाकमान पहले ही कह चुका है कि मंत्रियों का पद कार्यकर्ताओं के सहयोग से मिला है। अगर कार्यकर्ताओं और विधायकों की बात नहीं सुनी गई, तो मंत्रियों को बदला जा सकता है। मंत्रियों को अगले छह महीने तक काम करने का मौका दिया जाएगा, और एक साल बाद उनके कामकाज की फिर से समीक्षा होगी।

    हाल के विवाद

    हाल ही में विधायक राजेश कच्छप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि मंत्री जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और रिम्स गवर्निंग बॉडी के सदस्य सुरेश बैठा के बीच रांची मेडिकल कॉलेज (रिम्स) के निदेशक को हटाने के लेकर विवाद हो चुका है। रिम्स-2 के निर्माण को लेकर भी बंधु तिर्की और इरफान अंसारी के बीच सार्वजनिक बयानबाजी हो चुकी है।

    बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

    Also Read : झारखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

    Rahul Gandhi will hold a meeting with Congress ministers and MLAs of Jharkhand in Delhi today राहुल गांधी आज दिल्ली में झारखंड के कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों के साथ करेंगे बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article बिहार में शुरू की गई दो स्पेशल ट्रेन, कहां से कहां के लिए… जानें

    Related Posts

    जमशेदपुर

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    July 14, 2025
    झारखंड

    बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    July 14, 2025
    Latest Posts

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025

    ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    July 14, 2025

    बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    July 14, 2025

    CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया

    July 14, 2025

    IPS अमन कुमार का थानेदार को सख्त आदेश, थाना दिवस पर अंचलाधिकारी संग मिलकर करें जमीन विवाद को समाप्त

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.