Ranchi : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल @JMMJharkhand को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी है।
CM हेमंत सोरेन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस को तुरंत जांच शुरू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने JMM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ छेड़छाड़ की है, जिसकी जांच जरूरी है।
CM के निर्देश पर साइबर क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एक्स हैंडल को हैक कर उसमें किसी तरह की पोस्ट या छेड़छाड़ की गई है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है।
झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand
आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है।@JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे।@XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।@GlobalAffairs— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 12, 2025
झारखंड में सोशल मीडिया हैंडल हैकिंग और फेक प्रोफाइल बनाए जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में रांची डीसी का फेक प्रोफाइल भी बनाया गया था। अब राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी का एक्स हैंडल हैक होना एक गंभीर मामला है, जिस पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।
Also Read : झारखंड में आज से तीन दिन तक होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी