Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 7:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»RPF की “ऑपरेशन AAHT” ने बचा ली 9 लड़कियों की जिंदगी… जानें कैसे
    जोहार ब्रेकिंग

    RPF की “ऑपरेशन AAHT” ने बचा ली 9 लड़कियों की जिंदगी… जानें कैसे

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RPF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर RPF ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन AAHT” के तहत चलाए गए विशेष अभियान में 9 लड़कियों को तस्करी से बचाया गया और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान प्लेटफार्म संख्या-1 के फुटओवर ब्रिज के पास चलाया गया। इस दौरान वहां 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। जब टीम ने उनसे पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया।

    गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर करमाली इन लड़कियों को तमिलनाडु में नौकरी का झांसा देकर ले जाने की फिराक में थे। आरोपियों ने हर लड़की से ₹2000 से ₹3000 तक कमीशन लिया था और साथ ही ₹20 प्रति दिन प्रति लड़की की दर से पैसे कमाने की योजना बना रखी थी।

    जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। कुंदन कुमार के मोबाइल से कई लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो और व्हाट्सएप चैट्स भी बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया। AHTU ने 12 जुलाई 2025 को इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3)/3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    RPF की इस कार्रवाई में एसआई सूरज पांडेय, एसआई सोहनलाल, एसआई सुनीता तिर्की, एचसी अभिषेक कुमार यादव, कांस्टेबल संजय यादव और महिला कांस्टेबल दिव्या सिंह शामिल थे।

    Also Read : मरीन ड्राइव से दो अपराधी गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल, कट्टा और गोलियां जब्त

    Also Read : यौन शो’षण व जान से मा’रने की महिला को मिली धमकी, रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया मसीह गुड़िया को

    RPF RPF की "ऑपरेशन AAHT" ने बचा ली 9 लड़कियों की जिंदगी... जानें कैसे RPF's "Operation AAHT" saved the lives of 9 girls... know how
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमरीन ड्राइव से दो अपराधी गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल, कट्टा और गोलियां जब्त

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मरीन ड्राइव से दो अपराधी गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल, कट्टा और गोलियां जब्त

    July 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घरों से चोरी कर कबाड़ी में बेच देते थे माल, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन शो’षण व जान से मा’रने की महिला को मिली धमकी, रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया मसीह गुड़िया को

    July 12, 2025
    Latest Posts

    RPF की “ऑपरेशन AAHT” ने बचा ली 9 लड़कियों की जिंदगी… जानें कैसे

    July 12, 2025

    मरीन ड्राइव से दो अपराधी गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल, कट्टा और गोलियां जब्त

    July 12, 2025

    घरों से चोरी कर कबाड़ी में बेच देते थे माल, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 12, 2025

    यौन शो’षण व जान से मा’रने की महिला को मिली धमकी, रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया मसीह गुड़िया को

    July 12, 2025

    रामगढ़ में हथियार के साथ दो अपराधी धराये, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.