Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 8:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»यौन शो’षण व जान से मा’रने की महिला को मिली धमकी, रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया मसीह गुड़िया को
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन शो’षण व जान से मा’रने की महिला को मिली धमकी, रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया मसीह गुड़िया को

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मसीह गुड़िया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : खूंटी जिला परिषद के अध्यक्ष मसीह गुड़िया को रांची जिले के चुटिया थाने की पुलिस ने शनिवार को उनके चेम्बर से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने की है। जानकारी के अनुसार, मसीह गुड़िया के खिलाफ एक महिला ने चुटिया थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पहले महिला अपनी शिकायत लेकर खूंटी पुलिस के पास गई थी, लेकिन मामला रांची जिले से संबंधित होने के कारण उसकी शिकायत रांची एसएसपी कार्यालय को भेजी गई थी। इसके बाद रांची पुलिस ने जांच के बाद चुटिया थाने में मामला दर्ज किया।

    महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि 7 फरवरी 2024 को उसकी शादी मसीह गुड़िया के साथ दिवड़ी मंदिर में हुई थी और 23 अप्रैल 2024 को रांची रजिस्ट्री ऑफिस में विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने उसे घर नहीं ले जाने का बहाना बनाया और कहा कि सामाजिक विवाह के बाद वह उसे घर ले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    महिला ने आगे कहा कि 6 जुलाई 2024 के बाद उसके पति और उनके परिवार का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। उसकी ननद ने फोन कर कहा कि उसे अपने भाई को छोड़ देना चाहिए। महिला ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को उसके पति उससे मिलने रांची आए थे, लेकिन अक्टूबर 2024 में उन्होंने 30 लाख रुपए की मांग की और उसके बाद कॉल और व्हाट्सएप करना बंद कर दिया।

    महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले, 23 जनवरी 2024 को, मसीह गुड़िया ने उसका जबरन शारीरिक शोषण किया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिला परिषद के सात सदस्यों ने मसीह गुड़िया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि मसीह गुड़िया को खूंटी से गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    Also Read : रामगढ़ में हथियार के साथ दो अपराधी धराये, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो

    Ranchi police arrested Masih Gudiya Woman received threat of sexual abuse and murder यौन शोषण व जान से मारने की महिला को मिली धमकी रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया मसीह गुड़िया को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में हथियार के साथ दो अपराधी धराये, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो
    Next Article घरों से चोरी कर कबाड़ी में बेच देते थे माल, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    October 12, 2025
    खेल

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    October 12, 2025

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025

    सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    October 12, 2025

    विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.