Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 3:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन और Curesta Hospital, रांची के डायरेक्टर (न्यूरोसाइंसेज़) डॉ. संजय कुमार को Neurotrauma Society of India का प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया है। यह न केवल डॉ. संजय कुमार की पेशेवर उपलब्धि है, बल्कि पूरे पूर्वी भारत और विशेष रूप से झारखंड के लिए गर्व का विषय है। यह पहली बार है जब पूर्वी भारत के किसी न्यूरोसर्जन को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था की अध्यक्षीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। Neurotrauma Society of India (NTSI) न्यूरोट्रॉमा और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में नीति निर्माण, जागरूकता और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है।

    NTSI एक राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक संस्था है जो भारत में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की चोटों (neurotrauma) के क्षेत्र में काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य न्यूरोट्रॉमा प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि इस क्षेत्र में नीति, शिक्षा और जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। यह संस्था देशभर के न्यूरोसर्जनों, ट्रॉमा स्पेशलिस्ट्स और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों को एक साथ जोड़ती है, जिससे भारत में ट्रॉमा केयर सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।

    डॉ. संजय कुमार वर्तमान में एसोसिएशन ऑफ़ न्यूरोसाइंटिस्ट्स ऑफ़ ईस्टर्न इंडिया (ANEI) के अध्यक्ष भी हैं। वे झारखंड में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम माने जाते हैं। उन्होंने पूर्व में Medica Hospital और Paras Hospital में मेडिकल डायरेक्टर और वाईस चेयरमैन के रूप में कार्य किया है। डॉ. संजय कुमार ने रांची के अपोलो अस्पताल से न्यूरोसर्जरी की शुरुआत की थी और वर्तमान में Curesta Hospital, Ranchi में डायरेक्टर, न्यूरोसाइंसेज़ के रूप में कार्यरत हैं। वे उच्चस्तरीय न्यूरोसर्जिकल सुविधाओं को आम जनता तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

    2011 में रांची में राष्ट्रीय स्तर का NTSI का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसके ऑर्गनाइजिंग सचिव डॉ. संजय कुमार थे। उनके नेतृत्व में झारखंड में न्यूरोसर्जरी और ट्रॉमा केयर सेवाओं को नई दिशा मिली है। डॉ. संजय कुमार का Neurotrauma Society of India में चयन यह दर्शाता है कि झारखंड के चिकित्सा विशेषज्ञ अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

    Also Read : अपराध की प्लानिंग कर रहे तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां बरामद

    Dr. Sanjay Kumar becomes President-Elect of Neurotrauma Society of India डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची गए युवक के बंद घर में ताला तोड़ कर चोरी, मामला दर्ज
    Next Article रांची में एक और ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित पांच धराये

    Related Posts

    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.