Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हूल क्रांति आज भी प्रासंगिक है : DC
    झारखंड

    सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हूल क्रांति आज भी प्रासंगिक है : DC

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : हूल दिवस के अवसर पर आज यानी सोमवार को गांधी मैदान के समीप सिद्धू कान्हू स्मारक स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिद्धू कान्हू सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में DC रवि आनंद, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, CO अनंत कुमार, ITDA निदेशक जुगनू मिंज, उपसमाहर्ता अविश्वर मुर्मू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद टुडू, झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    DC रवि आनंद ने कहा…

    इस अवसर पर DC रवि आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ शुरू हुई हूल क्रांति आज भी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा, “हूल क्रांति एक प्रेरणादायी शब्द है, जो हमें नशा, भ्रष्टाचार, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक होने और क्रांति का बिगुल फूंकने के लिए प्रेरित करता है।”

    युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

    कार्यक्रम में आदिवासी परंपराओं के अनुरूप पूजा-पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें आदिवासी युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अशोक मंडल, अनीता टुडू, डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी, साकेस सिंह, चंडी दास पुरी, जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग उपस्थित थे।

    Also Read : आज माता लक्ष्मी तोड़ेंगी भगवान जगन्नाथ का रथ… जानिए क्यों

    Anand Tudu Avishwar Murmu CO Anant Kumar CO अनंत कुमार Danish Hussain DC Ravi Anand DC रवि आनंद Deputy Development Commissioner Gandhi Maidan Garland Ceremony Hul Diwas ITDA Director ITDA निदेशक jharkhand Jmm Narendra Murmu Ravindra Nath Dubey Sidhu Kanhu Memorial Tribal tribute Vikas Anand Lagori अविश्वर मुर्मू आदिवासी आनंद टुडू उप विकास आयुक्त गांधी मैदान झामुमो झारखंड दानिश हुसैन नरेंद्र मुर्मू माल्यार्पण रविंद्र नाथ दुबे विकास आनंद लागोरी श्रद्धांजलि सिद्धू कान्हू स्मारक हूल दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज माता लक्ष्मी तोड़ेंगी भगवान जगन्नाथ का रथ… जानिए क्यों
    Next Article हूल दिवस: राष्ट्रपति और राज्यपाल ने वीर सेनानियों को किया नमन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.