Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 6:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पुरी में शुरू हुई भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल
    देश

    पुरी में शुरू हुई भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जगन्नाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ओडिशा के पुरी शहर में आज से विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो गई है। यह 12 दिवसीय आयोजन 27 जून से 8 जुलाई तक चलेगा। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विशाल लकड़ी के रथों पर सवार होकर मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक की यात्रा करेंगे। यह पर्व आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। आज सुबह 5:25 से 7:22 तक सर्वार्थ सिद्धि योग और 11:56 से 12:52 तक अभिजीत मुहूर्त में रथ यात्रा शुरू हुई। पुरी के राजा ने पारंपरिक ‘छेरा पन्हारा’ रस्म निभाई, जिसमें उन्होंने सोने की झाड़ू से रथों के नीचे का हिस्सा साफ किया। यह रस्म विनम्रता और सेवा का प्रतीक है।

    तीन रथ, तीन नाम :

    भगवान जगन्नाथ का 16 पहियों वाला रथ ‘नंदीघोष’ है, जिसकी रस्सी को शंखाचूड़ा नाड़ी कहते हैं। बलभद्र का 14 पहियों वाला रथ ‘तालध्वज’ और उसकी रस्सी ‘बासुकी’ है। सुभद्रा का 12 पहियों वाला रथ ‘दर्पदलन’ है, जिसकी रस्सी को स्वर्णचूड़ा नाड़ी कहते हैं। रस्सी खींचना श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य माना जाता है। रथ यात्रा में कोई भेदभाव नहीं है। हर धर्म, जाति या देश का व्यक्ति रथ खींच सकता है, बशर्ते उसका मन भक्ति से भरा हो। मान्यता है कि रथ खींचने से मोक्ष मिलता है और यह हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य देता है।

    कहानी और परंपरा :

    स्कंद पुराण के अनुसार, सुभद्रा की नगर भ्रमण की इच्छा पर भगवान जगन्नाथ और बलभद्र ने उन्हें रथ पर बिठाकर गुंडिचा मंदिर तक ले गए। यही परंपरा आज रथ यात्रा के रूप में मनाई जाती है। हर साल नए रथ बनाए जाते हैं, जो नीम की लकड़ी से तैयार होते हैं।

    नवकलेवर की खास रस्म :

    हर 12 साल में भगवान की मूर्तियों को ‘नवकलेवर’ प्रक्रिया से बदला जाता है। मूर्तियों के अंदर मौजूद पवित्र लकड़ी को बदला नहीं जाता। इस दौरान पुरी में बिजली बंद कर दी जाती है और पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर मूर्तियों का स्थानांतरण करते हैं। लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर सुख-शांति और मोक्ष की कामना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से रथ यात्रा में हिस्सा लेने से सौ यज्ञों का फल मिलता है और पिछले जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

    Also Read : जगन्नाथ रथ यात्रा के शुरू होने पर राष्ट्रपति मुर्मू ,PM मोदी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

    Balabhadra culture devotion festival of faith Gundicha Temple Hindu festival Indian religious events Jagannath Rath Yatra Jagannath Temple Lord Jagannath Odisha Odisha festivals Puri Puri Rath Yatra Rath Yatra 2025 religious festival Subhadra unity wooden chariots आस्था का पर्व एकता ओड़िशा ओडिशा त्योहार गुंडिचा मंदिर जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ रथ यात्रा धार्मिक पर्व पुरी पुरी रथ यात्रा बलभद्र भक्ति भगवान जगन्नाथ भारत के धार्मिक आयोजन रथ यात्रा 2025 लकड़ी के रथ संस्कृति सुभद्रा हिंदू त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRJD ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का बेटा
    Next Article बरही नदी पुल में फंसा बाइक सवार

    Related Posts

    देश

    HSBC इंडिया और AJIO की नई साझेदारी, ग्राहकों को फैशन में मिलेगा खास अनुभव

    September 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लद्दाख हिंसा के लिए माना गया जिम्मेदार

    September 26, 2025
    देश

    अदाणी एंटरप्राइजेज को हाइड्रोजन ट्रक के लिए मिला ‘क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड’

    September 26, 2025
    Latest Posts

    PLFI के नाम पर मांगने वाले थे रंगदारी, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा

    September 26, 2025

    गिरिडीह में ट्रक और सवारी वाहन की टक्कर, तीन मजदूरों की मौ’त

    September 26, 2025

    जामताड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा, DC ने पेश की एक माह की प्रगति रिपोर्ट

    September 26, 2025

    BREAKING : झारखंड में 8 वन सेवा अधिकारी का तबादला, सूची जारी

    September 26, 2025

    HSBC इंडिया और AJIO की नई साझेदारी, ग्राहकों को फैशन में मिलेगा खास अनुभव

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.