Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चर्चित गैंगस्टर अमन साव निकला कोरोना पॉजिटिव, कोर्ट की अनुमति से रखा गया सेल में
    जोहार ब्रेकिंग

    चर्चित गैंगस्टर अमन साव निकला कोरोना पॉजिटिव, कोर्ट की अनुमति से रखा गया सेल में

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2020Updated:August 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    • अमन से एके 47 बरामदगी में फेल रही पुलिस
    • -कुख्यात गैंगस्टर अमन को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लेकर की पूछताछ

    रांची। राज्य के चर्चित गैंगस्टर अमन साव की कोरोना जांच रिपोर्टG पॉजिटिव आया है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद जेल जाने से पूर्व हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई हैं। रांची पुलिस ने न्यायालय को जानकारी दी। जिसमें पुलिस ने इस बात को स्पष्ट किया कि अगर कोविड वार्ड में अमन साव को रखा गया, तो वहाँ से भाग भी सकता है। न्यायालय ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमन साव को जेल के सेल में रखने का आदेश दिया है। आदेश मिलने के बाद रांची पुलिस ने अमन को सेल में रखा है। उसका इलाज जेल में होगा।
    मालूम हो कि रांची पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर अमन साव को लेकर उससे पूछताछ की। हालांकि उसने कोई नई बात की जानकारी नही दी है। उसके पास से एके 47 राइफल बरामद करने में पुलिस फेल रही। धुर्वा थाने के केस में ही उसे रिमांड पर लिया गया। सिटी एसपी, हटिया एएसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने अमन से पूछताछ की। अब तक की पूछताछ में अमन ने बताया की रंगदारी के लिए अमन के निशाने पर रांची के कई व्यवसाई और बिल्डर थे। इनसे रंगदारी के लिए कॉल किया जा चुका था। जिसने रंगदारी देने से इनकार किया था, उनकी हत्या की जानी थी। शुरुआती दौर में रांची के चार कोयला व्यवसायियों की हत्या करना था। इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अमन साव ने खुलासा किया है कि वह अपनी पहचान छुपाकर रांची या राज्य से बाहर रहता था। राहुल कुमार नाम से एक पहचान पत्र बना रखी थी। उसी आईकार्ड का इस्तेमाल वह होटलों में रुकने के लिए करता था।

    विकास दुबे की तरह इनकाउंटर का डर था अमन को
    पुलिस पूछताछ में अमन ने यह भी बताया है कि उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने से दहशत में था। उसे डर था कि पुलिस उसे पकड़ेगी तो उसका भी एनकाउंटर कर दिया जाएगा। जब पुलिस ने अमन को धुर्वा से दबोच लिया तब वह पुलिस से काफी डर गया था। उसे लगा था कि पुलिस अब उसका एनकाउंटर कर देगी। पकड़े जाने के बाद से ही पुलिस को बार-बार कह रहा था की मैं आपके सामने सरेंडर कर चुका हूं। मैं भागने वाला नही हूं। अमन ने पुलिस को यह भी बताया कि वह सरेंडर की तैयारी में भी था। इधर, पुलिस अमन साव को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में पूरी सतर्कता बरती, क्योंकि वह वर्ष 2019 के सितंबर माह में बड़का गांव थाने से फरार हो चुका था। फरार होने के बाद अमन साव अलग-अलग जगहों पर शरण लेता था। कभी बिहार चला जाता था, तो कभी रांची में छुपकर रहता था।

    रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में खरीद चुका है जमीन
    पुलिस ने जब अमन से उसके द्वारा रंगदारी वसूलने की जानकारी ली तो उसने 5 करोड़ से ज्यादा की वसूली की बात बताई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उन पैसों से रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में कई जगहों पर जमीन खरीदी है। वह महंगी गाड़ियां भी खरीदा था और बड़े बड़े हथियार और गोलियां खरीदकर स्टॉक रखता था। रंगदारी के पैसों से 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना चुका है।

    coronavirus in jharkhand Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: पुलिस और टीएसपीसी के बीच मुठभेड़, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद
    Next Article पलामू में महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदी, दो की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.