Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर, 32 केस सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर, 32 केस सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चमकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम- AES) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को एक और बच्चे में AES की पुष्टि हुई, जिसके बाद जिले में अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 25 मामले मुजफ्फरपुर के हैं, जबकि 3 सीतामढ़ी, 2 शिवहर, 1 मोतिहारी और 1 गोपालगंज से हैं। कांटी प्रखंड के 4 वर्षीय रोहित कुमार को बुखार के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे SKMCH रेफर किया गया, जहां जांच में AES की पुष्टि हुई। पीकू वार्ड में इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

    स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। अस्पतालों में दवाइयों, एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। आशा, आंगनबाड़ी और जीविका कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। सदर अस्पताल में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

    अभिभावकों से सावधानी की अपील

    डॉक्टरों ने अभिभावकों से बच्चों को उबला पानी पिलाने, डायरिया होने पर ओआरएस का घोल देने और पर्याप्त तरल पदार्थ देने की सलाह दी है। घर में साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय करने को भी कहा गया है। इसके अलावा, पीलिया, जुकाम और खांसी के मामले भी बढ़ रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।

    Also Read : संदिग्ध हालत में मिली एक अधेड़ की बॉडी, FSL टीम जांच में जुटी

    Acute Encephalitis Syndrome AES AES in Bihar AES outbreak Bihar health news Chamki fever child illness children disease gopalganj Health Alert hospital admission Kanti block motihari muzaffarpur Muzaffarpur AES cases PICU ward Rohit Kumar Sheohar Sitamarhi SKMCH अस्पताल में भर्ती एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम कांटी प्रखंड गोपालगंज चमकी बुखार चमकी बुखार का प्रकोप पीकू वार्ड बच्चे की बीमारी बच्चों की बीमारी बिहार में AES बिहार स्वास्थ्य समाचार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर AES केस मोतिहारी रोहित कुमार शिवहर सीतामढ़ी स्वास्थ्य अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी तीन देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना
    Next Article नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश भेजेगा बिजली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.