Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 5:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायें : मुख्य सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायें : मुख्य सचिव

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्बाध बिजली व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    समीक्षा के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार IPS अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे। उसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी।

    इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच की व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्स, देवघर में आगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहनेवाले महानुभावों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन, बाबा मंदिर और एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी।

    उसके अलावा समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया।

    Also Read : घूसखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को ACB ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

    Make the President's visit to Deoghar memorable: Chief Secretary राष्ट्रपति राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायें : मुख्य सचिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघूसखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को ACB ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार
    Next Article महिला और सड़क सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक, लागू होंगे सख्त नियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.