Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 10:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स के बाद अब देवघर AIMS के निदेशक से नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी… जानिये क्यों
    झारखंड

    रिम्स के बाद अब देवघर AIMS के निदेशक से नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी… जानिये क्यों

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देवघर एम्स के निदेशक से नाराज हो गए हैं। उनका आरोप है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवघर दौरे के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग को विश्वास में नहीं लिया गया। डॉ. अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘राज्य सरकार को विश्वास में लें, एम्स कोई निजी संस्था नहीं है’।

    स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि बगैर स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के कार्यक्रम कैसे हो सकता है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि डायरेक्टर अपनी मर्जी के अनुसार एम्स को न चलाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एम्स में बाहरी लोगों को भरा जा रहा है, जिसके लिए आउटसोर्सिंग का सहारा लिया जा रहा है।

    दूसरी ओऱ, देवघर के एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री को नहीं बुलाए जाने पर कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी नाराजगी जताई है और आऱोप लगाया है कि देवघर एम्स के निदेशक किसी पार्टी विशेष के इशारों पर काम कर रहे हैं। इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य सरकार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूरी जानकारी है और यह आरोप निराधार हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि मंत्री का यह बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए है।

    इस विवाद के बीच, डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति का झारखंड आगमन राज्य के लिए गौरव की बात है, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों में राज्य सरकार और संबंधित विभागों को शामिल करना आवश्यक है। उनका मानना है कि इससे समन्वय बेहतर होता है और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।
    इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय की कमी से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। विशेष रूप से जब बात राष्ट्रपति जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति के कार्यक्रम की हो, तो सभी संबंधित विभागों और सरकारों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है।

    Also read: कांड करने से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त

    Also read: अचानक सदर अस्पताल पहुंचे DC, गायब मिले 20 से अधिक कर्मचारी, फिर…

    jharkhand Jharkhand news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफंदे पर लटका मिला अमनप्रीत का श’व, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article हजारीबाग DC के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में आज से शुरू होगा चौथा साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2025
    झारखंड

    छठ पूजा पर रांची रेलमंडल की बड़ी तैयारी, 20 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित

    October 24, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सांसद विजय हांसदा

    October 24, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025 : हम पार्टी ने 11 नेताओं को निकाला, 6 साल की सदस्यता रद्द

    October 24, 2025

    रांची में आज से शुरू होगा चौथा साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2025

    प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या

    October 24, 2025

    छठ पूजा पर रांची रेलमंडल की बड़ी तैयारी, 20 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित

    October 24, 2025

    गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक और निफ्टी 51 अंक नीचे

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.