Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 5:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»गोड्डा की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, गर्मी में भी उगा रही “दूधिया सोना”
    गोड्डा

    गोड्डा की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, गर्मी में भी उगा रही “दूधिया सोना”

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मशरूम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : भीषण गर्मी में खेती करना चुनौती बन गया है, वहीं गोड्डा जिले की महिलाएं 40-45 डिग्री तापमान में मिल्की मशरूम उगाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। यह संभव हुआ है अदाणी फाउंडेशन की ओर से दी गई मुफ्त ट्रेनिंग और संसाधनों की मदद से। मिल्की मशरूम की खासियत है कि यह 35-40 डिग्री तापमान और 90% नमी में बंद कमरे में भी उग सकता है। कम लागत और अधिक मुनाफे की वजह से यह गर्मी में खेती का कारगर विकल्प बन चुका है।

    महिलाओं की बदलती तस्वीर

    अदाणी पावर प्लांट से सटे गांवों मोतिया, डुमरिया, पटवा, रंगनिया, बक्सरा, नयाबाद, गंगटा आदि में 200 से अधिक महिलाएं मशरूम उत्पादन कर रही हैं। ये महिलाएं अब दूसरी महिलाओं को भी   ट्रैन्ड(प्रशिक्षित) कर रही हैं, जिससे पूरे गांव में आर्थिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है।

    बिंदु देवी की सफलता की कहानी

    पटवा गांव की बिंदु देवी पहले सिर्फ घरेलू काम करती थीं, लेकिन अब वह मशरूम उत्पादन से हर महीने 8 से 10 हजार रुपये कमा रही हैं। उनका कहना है, “अब मेरी खुद की पहचान है। पहले लगता था खेती सिर्फ पुरुषों का काम है, लेकिन अब मैं भी कमाने वाली बन गई हूं।” मिल्की मशरूम की खेती में 20-25 रुपये प्रति किलो की लागत आती है, जबकि बाजार में यह 200-400 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। यानी लागत का 10 गुना मुनाफा संभव है। मशरूम न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक है, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। डॉक्टर भी इसे स्वास्थ्य लाभ के लिए खाने की सलाह देते हैं।

    Also Read : प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा अब 29 को

    Also Read : बिहार में गर्मी की छुट्टियों का इंतजार खत्म, इतने दिन बंद रहेंगी स्कूल

    Also Read : दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा: SSP चंदन कुमार सिन्हा ने खोला राज

    Also Read : प्रवासी मजदूरों की पीड़ा ने झकझोरा, इसलिए राजनीति में आया : प्रशांत किशोर

    40-45 डिग्री तापमान अदाणी फाउंडेशन अधिक मुनाफा आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भरता कम लागत कृषि सुधार खेती की नई तकनीक खेती में विकल्प गर्मी में खेती गोड्डा गोड्डा जिले की महिलाएं ग्रामीण महिलाएं जैविक खेती नमी में खेती मशरूम उत्पादन महिलाएं मिल्की मशरूम मुफ्त ट्रेनिंग संसाधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब एक नहीं, दो दिन का होगा PM मोदी का बिहार दौरा
    Next Article NUSRL में लास्ट ईयर के स्टूडेंटस के लिए क्लाईंट काउंसलिंग सेशन आयोजित

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025
    झारखंड

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025
    Latest Posts

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025

    NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    August 18, 2025

    Bokaro Airport के संचालन पर 20 अगस्त को होगा अंतिम फैसला, पूरा हो सकता है शहरवासियों का सपना

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.