Chaibasa : चाईबासा के जंगलों में शीर्ष नक्सलियों की तलाश में घुसे जवानों पर ठनका गिर गया। बीती शाम करीब साढ़े पांच बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा के पास जंगली और पहाड़ी इलाके में जोरदार बारिश हो रही थी। इसी बीच आसमान से ठनका कहर बमकर गिरा और चार जांबाजों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें CRPF 26 BN के 2IC के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर एम प्रोबो सिंह की जान चली गयी। वहीं, सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, एएसआई सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा बेतरह जख्मी हो गये। जख्मी सभी लोगों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। रांची के राज हॉस्पिटल में सभी का इलाज चल रहा है।
बता दें कि चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को इंफॉर्मेशन मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक कांड को अंजाम देने के वास्ते इलाके में घूम रहे हैं। इन नक्सलियों को दबोचने के लिए चाईबासा के जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
Also Read : शराब दुकान में 45 लाख का गबन, चार कर्मचारियों पर FIR
Also Read : रांची विधायक सीपी सिंह का जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान
Also Read : पटना जंक्शन क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से राहत : CM कल करेंगे अत्याधुनिक मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन
Also Read : एस जयशंकर की अफगान विदेश मंत्री से पहली बातचीत, पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी