Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अनिल टाइगर के परिजन बोले- पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए रची गई साजिश
    जोहार ब्रेकिंग

    अनिल टाइगर के परिजन बोले- पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए रची गई साजिश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनिल टाइगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा नेता अनिल टाइगर महतो की हत्या कोई मामूली वारदात नहीं, बल्कि 10 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कब्जा जमाने के लिए रची गई सुनियोजित साजिश है। मुख्य आरोपित खुला घूम रहा है। इसके कारण पीड़ित परिवार और आसपास के ग्रामीण दहशत में दिन गुजार रहे हैं। यह कहना है दिवंगत अनिल टाइगर के परिजनों का। गुरूवार को मीडिया से बातचीत के दरम्यान अनिल टाइर के परिजनों ने कहा कि खंटगा, गागी, सुकरूहुटू और गारू गांव के करीब 25-30 परिवारों की खेवट नंबर 4 वाली जमीन पर अनिल टाइगर का भी पुश्तैनी हक था। परिजनों का कहना है कि देवव्रत नाथ शाहदेव ने फर्जी डीड तैयार कर दस एकड़ जमीन पर कब्जा जमाने की चाल चली। जब अनिल टाइगर ने इसका विरोध किया तो उन्हें रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा गया।

    पीड़ित परिजनों ने कहा कि जमीन विवाद को पैसों के लेन‑देन का मुद्दा बताकर अनिल टाइगर की छवि धूमिल करने की सोची‑समझी कोशिश हुई। अनिल के भाई अनुज महतो, पंकज मेहता, रवि प्रकाश, महतो, हेमंत तिर्की, राजेन्द्र मेहता ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि पैसे मांगने के आरोप निराधार हैं। असली वजह सिर्फ जमीन हड़पना है। परिजन राजकुमार महतो ने कहा कि अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक ठोस कार्रवाई न होने से वे सहमे हुए हैं। ग्रामीण रैयतों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड पुलिस से मांग की है कि मुख्य आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, जमीन पर अवैध कब्जे और गवाही देने वालों पर दबाव की आशंका बनी रहेगी।

    Also Read : RJD नेता कैलाश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, PM मोदी की चुनावी सभा पर जताई नाराज़गी

    Also Read : आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है : PM मोदी

    Anil Tiger's family said - a conspiracy was hatched to capture ancestral land अनिल टाइगर अनिल टाइगर के परिजनों बोले- पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए रची गई साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रीनिधि शेट्टी ने क्यों ठुकराया ‘रामायण’ में सीता का रोल… सामने आई वजह
    Next Article नहीं पहुंची NDRF, घरवालों ने खुद ही खोजा निकाला बेटे की ला’श

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.