Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 11:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में नाबालिग से महापाप, पड़ोसी पर इल्जाम
    क्राइम

    जमशेदपुर में नाबालिग से महापाप, पड़ोसी पर इल्जाम

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।नाबालिग को आरोपी ने पहले दोस्त बनाया फिर उसे ओयो में बुलाया और फिर उसका रेप किया।आरोपी युवक पहले नाबालिक को प्रेमजाल में फंसाया फिर उसने न केवल रेप किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। फिर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर साकची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    प्रेम जाल में फंसाया, होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

    पीड़िता नाबालिग हल्दीपोखर में अपने मामा के घर अक्सर आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद साबीर नामक युवक से हो गई। दोनों लगभग एक साल से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। धीरे-धीरे साबीर ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक मार्च को साबीर ने उसे मिलने के बहाने साकची बुलाया। बातों में बहला-फुसलाकर वह उसे सुविधा ओयो होटल ले गया। होटल के कमरे में साबीर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

    आरोपी साबीर की घिनौनी करतूत यहीं नहीं रुकी। दुष्कर्म करते समय उसने नाबालिग का वीडियो भी बना लिया था। घर लौटने के बाद जब नाबालिग ने आपबीती अपने घरवालों को बताई तो वे सन्न रह गए। इसके बाद आरोपी साबीर ने नाबालिग को उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। नाबालिग ने परिवार को सारी बात बताई।

    परिजनों ने तुरंत साकची थाने में जाकर आरोपी मोहम्मद साबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। मंगलवार को अस्पताल में नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पुलिस अब आरोपी मोहम्मद साबीर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    साकची थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पूरी गंभीरता से कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also read: जमशेदपुर में भीषण आ’ग से छह फुटपाथ दुकानें खाक

     

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठनका ठनकते ही स्कूल में मचा तहलका
    Next Article जब घर वालों ने दरवाजा खोला तो मच गई चीख-पुकार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.