Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 11:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»माओवादी-जेजेएमपी नक्सली संगठन के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली कई राउंड गोलियां
    झारखंड

    माओवादी-जेजेएमपी नक्सली संगठन के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली कई राउंड गोलियां

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला/चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के जानावल पंचायत अंतर्गत राजाडेरा व आंबाकोना गांव के बीच जंगल में भाकपा माओवादी और जेजेएमपी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली है। इधर, चैनपुर थाना प्रभारी सुदामा राम ने बताया की मुठभेड़ की सूचना तो मिली है। लेकिन मुठभेड़ के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे है। ग्रामीण घटना के बाद से दहशत में है।
    ग्रामीणों ने बताया कि राजाडेरा और अम्बा कोना गांव के बीच जंगल में अचानक से फायरिंग की शुरू हो गई। फायरिग की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही थी। जंगल के अगल-बगल खेत में काम कर रहे लोग भाग कर अपने घर आ गए। वहीं कुछ लोग खेतों में छिपकर ही अपनी जान बचाए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग इतनी तेज हो रही थी कि आवाज से पूरा इलाका थर्रा रहा था। रुक रुक कर करीब एक से डेढ़ घंटे तक फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद 2:30 बजे के आसपास फायरिंग होना बंद हो गया। घटना के बाद बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में नक्सली संगठन माओवादीओं का दबदबा रहा है। वहीं जेजेएमपी नक्सली संगठन का भी उपस्थिति लगातार हो रही है। इसलिए अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन्हीं दोनों के बीच मुठभेड़ हुई होगी। वहीं इस क्षेत्र में पिछले 1 माह से भाकपा माओवादी की सक्रियता बढ़ी है।
    बताया जाता है कि बुधवार को गुमला पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित माओवादियों के गढ़ कहे जाने वाले कई गांव का दौरा भी किए थे। जिसके बाद गुरुवार को ही ऐसी घटना की सूचना मिल रही है। वहीं घटना के कई घंटों के बाद तक भी चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में कोविड-19 से बचाव को लेकर संपूर्ण सदर अनुमण्डल क्षेत्र में धारा-144 लागू
    Next Article लोहरदगा में वज्रपात से महिला समेत दो की मौत

    Related Posts

    जामताड़ा

    घाटशिला उपचुनाव : वाहन पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो पर कार्रवाई की नोटिस जारी

    October 22, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : हथियार जमा करने की अंतिम चेतावनी, 28 अक्टूबर तक का समय

    October 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज साफ रहेगा मौसम, छठ पूजा में बारिश की संभावना

    October 22, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : वाहन पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो पर कार्रवाई की नोटिस जारी

    October 22, 2025

    तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : जीविका दीदियों को सरकारी कर्मी का दर्जा, 30 हजार वेतन और ब्याज मुक्त ऋण

    October 22, 2025

    भारतीय रेलवे के बर्थ नियम : लोअर और मिडिल बर्थ के इस्तेमाल का सही तरीका जानें

    October 22, 2025

    गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, क्या बोले… जानें

    October 22, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : हथियार जमा करने की अंतिम चेतावनी, 28 अक्टूबर तक का समय

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.