Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 12:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपने समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भूमिका अहमः उपायुक्त
    झारखंड

    अपने समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भूमिका अहमः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नैंन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नशीली दवाओं का दुरूपयोग व अवैध तस्करी को रोकने उद्देश्य से International Day Against Drug Abuse & Illicit Trafficking के रूप में मनाया जाता है। नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 को यह प्रस्ताव पारित किया था और तभी से हर साल लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है।
    ऐसे में इसकी दुस्परिणाम व इससे होने वाले हानि से हम सभी अवगत हैं। वर्तमान में नशा, एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है।
    वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गाें से आग्रह होगा कि नशामुक्ति के लिए सभी मिलजूल कर कार्य करें, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
    हम सभी जानते हैं कि मानव जीवन भगवान की सर्वश्रेष्ठ कृति है। आज मनुष्य चांद पर पहुंच गया है, लेकिन अपने ही समाज में फैली कुरीतियों से पार नहीं पा रहा है। नशा समाज में फैली ऐसी कुरीति है, जोकि मानव जीवन के लिए घातक सिद्ध हो रही है। नशे को खत्म करने के लिए भले ही अनेकों संस्थाएं व सामाजिक कार्यकर्ता काम कर रहे हों लेकिन जब तक समूचे समाज की भागीदारी इसमें नहीं होगी इस दिशा में सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। हम सभी समाज का हिस्सा हैं और हम से ही समाज का निर्माण होता है। समाज की तरक्की व खुशहाली के लिए कार्य करना हर नागरिक का कर्तव्य है। मूक दर्शक होकर समाज को बर्बाद होते देखना सबसे बड़ा अपराध है। आज नशा हमारे समाज को बर्बाद कर रहा है, इसलिए हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि जिससे जो कुछ भी बनता है, समाज को नशा मुक्त करने में अपना सहयोग अवश्यक करें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article भारत सरकार ने दिया चीन को डिजिटल झटका, टिक टॉक समेत 59 चीनी एप पर लगाया प्रतिबंध

    Related Posts

    झारखंड

    स्टील प्लांट कर्मचारी हाइवा के नीचे फंसा, ग्रामीणों ने मदद की

    November 21, 2025
    झारखंड

    80 करोड़ के सांप का जहर और शल्क तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    November 21, 2025
    झारखंड

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025
    Latest Posts

    स्टील प्लांट कर्मचारी हाइवा के नीचे फंसा, ग्रामीणों ने मदद की

    November 21, 2025

    नई सरकार में विभागों के बंटवारे से पहले चिराग पासवान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या बोल गए… जानें

    November 21, 2025

    80 करोड़ के सांप का जहर और शल्क तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    November 21, 2025

    बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

    November 21, 2025

    आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर कर सकते हैं अप्लाई

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.