Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नगर निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी देगा चंद्रवंशी समाज: ईश्वर सागर चंद्रवंशी
    झारखंड

    नगर निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी देगा चंद्रवंशी समाज: ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्षत्रिय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने राजधानी रांची में आयोजित महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में होने वाले नगर निगम चुनाव में चंद्रवंशी समाज हर जिलों में अपना प्रत्याशी उतारेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों को महासभा तन मन धन से सहायता करेगा. चंद्रवंशी समाज का एक 11 सदस्य टीम अगले सप्ताह से पूरे जिले का दौरा कर संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने का काम करेगा. हर जिलों में चुनाव होगा और चुनाव के द्वारा अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी का चयन होगा.

    मौके पर महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि चंद्रवंशी समाज झारखंड में अपना राजनीतिक भविष्य खुद तय करेगा. हर राजनीतिक दलों ने चंद्रवंशी समाज की अपेक्षा करने की कोशिश की है. इस बार समाज सभी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराएगा.

    वहीं चंद्रवंशी महासभा के झारखंड प्रदेश संयोजक नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज में गुटबाजी को खत्म करना है. इसके लिए एक नए बैनर का निर्माण किया जाएगा. इस बैनर के साथ गुटबाजी छोड़कर सबों को साथ-साथ लेकर समाज को मजबूत किया जाएगा.

    इसके साथ ही महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र वर्मा एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा कि झारखंड में चंद्रवंशियों की संख्या लाखों में है. 24 विधानसभा ऐसे हैं जहां चंद्रवंशियों की भूमिका चुनाव में आम रहती है. इसके बाद भी हम लोग मजबूत नहीं हो पा रहे हैं. हमें एकजुट होकर लोगों को अपनी ताकत का एहसास करना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा.

    इस बैठक में सर्व समिति से संजय चंद्रवंशी को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया एवं ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सुजीत नाग वाला का स्वागत किया गया.

    बैठक में बिहार पर प्रदेश अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, पूर्णिमा चंद्रवंशी, जगदीश वर्मा, पप्पू चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, रॉबिन चंद्रवंशी, अविनाश, आर्या चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में समाज के अन्य लोग उपस्थित हुए.

    Also Read : झारखंड में बदलने वाला है मौसम, जानें कब होगी बारिश

    11 सदस्य टीम 11-member team All India Chandrawanshi Kshatriya Mahasabha Block Level candidates Chandrawanshi community district tour Ishwar Sagar Chandrawanshi jharkhand Mahasabha meeting Mahasabha support Municipal Corporation Elections National President officer selection Organization President ranchi अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ईश्वर सागर चंद्रवंशी चंद्रवंशी समाज जिलों का दौरा झारखंड नगर निगम चुनाव पदाधिकारी चयन प्रखंड स्तर प्रत्याशी महासभा बैठक महासभा सहायता रांची राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी की स्कूटी खोजी पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानिये
    Next Article अमन श्रीवास्तव गिरोह के लिए मीटिंग अरेंज करने वाला अशरफ अरेस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025
    Latest Posts

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.