Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, CM योगी ने जताया शोक
    जोहार ब्रेकिंग

    अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, CM योगी ने जताया शोक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2025Updated:February 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आचार्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ayodhya : राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के पीजीआई (PGI) में सुबह करीब 8 बजे अंतिम सांस ली. आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ के PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर से अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर है.

    कल होगा अंतिम संस्कार

    उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि आचार्य सत्येंद्र दास लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने PGI में उपचार के दौरान सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को अब अयोध्या लाया जा रहा है. अंतिम संस्कार 13 फरवरी को अयोध्या में सरयू नदी के किनारे किया जाएगा.

    CM योगी ने कहा कि…

    CM योगी ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

    परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!

    प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे…

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2025

    राम की सेवा में दिए पूरे 33 साल

    आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर की सेवा में लगभग 33 साल बिताए थे. फरवरी 1992 में जब राम जन्मभूमि विवाद के कारण मंदिर की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंप दी गई थी, तब आचार्य सत्येंद्र दास की नियुक्ति की गई थी. इस समय उनकी नियुक्ति BJP MP विनय कटियार और विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल की सहमति से हुई थी.

    वर्ष 1975 में ली थी आचार्य की डिग्री

    आचार्य सत्येंद्र दास ने 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री प्राप्त की थी और 1976 में अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में काम करना शुरू किया था. 1992 में राम मंदिर में उनकी नियुक्ति हुई थी और उस समय उन्हें हर महीने 100 रुपये वेतन मिलते थे, जो 2018 तक बढ़कर 12,000 रुपये हुआ था. 2019 में अयोध्या कमिश्नर के आदेश से उनका वेतन 13,000 रुपये कर दिया गया था.

    Also Read : एक साथ चल बसे बाप-बेटी, बेटे का हुआ यह हाल… जानें

    13 फरवरी 33 years 33 साल Acharya degree Acharya Satyendra Das Ayodhya Brain Hemorrhage Chief Minister Yogi Adityanath death February 13 last rites Lucknow Math temples mourning mourning in Ayodhya PGI Ram Janmabhoomi Ram mandir Ram Mandir service Salary Sanskrit College Saryu River tribute अंतिम संस्कार अयोध्या अयोध्या में शोक आचार्य की डिग्री आचार्य सत्येंद्र दास निधन पीजीआई ब्रेन हेमरेज मठ मंदिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि राम मंदिर राम मंदिर सेवा लखनऊ वेतन शोक श्रद्धांजलि सरयू नदी संस्कृत महाविद्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक साथ चल बसे बाप-बेटी, बेटे का हुआ यह हाल… जानें
    Next Article पूरा परिवार गया रिश्तेदार के घर, जवान बेटा कर गया खौफनाक कांड

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.