Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कृषि मंत्री के लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्या जल्द दूर करने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    कृषि मंत्री के लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्या जल्द दूर करने का निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कृषि मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जनता के लिए अधिकारियों को तय सीमा के अंदर काम करना होगा और इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। कांग्रेस ने जनता के बीच रहने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करना है। बहुत सी समस्याएं ऐसी है जिसमें जागरूकता की कमी है, जनता को अपने अधिकारों और प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है। जनता इस दरबार के माध्यम से बहुत आशा और आसरे के साथ सरकार के सामने आ रही है। हमारी सरकार में अधिकारियों की कार्यशैली पर लगाम लगाया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने इतना खौफ बना रखा था कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। हमारी सरकार में जनता पूरे अधिकार के साथ खुलकर अपनी बातें रखती है। मौका था रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार का। मंत्री शिल्पी ने मंगलवार को जनता दरबार में 60 लोगों की फरियाद सुनी। सभी की समस्याओं के समाधान का निर्देश संबंधित सक्षम पदाधिकारी को दिया। मौक पर मंत्री ने कहा कि हेमंत कैबिनेट 2.0 काफी संवेदनशील और मजबूत है। वह जनता के बीच जाकर काम कर रही है। साथ ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने का काम कर रही है। अगर समस्याएं बड़ी हों तो समय लग सकता है लेकिन छोटी समस्याओं के लिए समय सीमा तय की जा सकती है। हमारा प्रयास व्यवस्था को सुधारने का है।

    इधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष लगभग 60 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। कांग्रेस की पहल से जनता दरबार की लोकप्रियता बढ़ी है। समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लोगों की समस्याओं का हर संभव निराकरण हो रहा है। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और शिकायतों का निष्पादन कर इससे अविलंब सूचित करने को कहा। शिकायतों के निष्पादन के क्रम में कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ चेतावनी भी दी गई। जनता दरबार में कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग से जुड़े 28, भू अर्जन भूमि संरक्षण से आठ, स्वास्थ्य से सात, अबुआ आवास सहित अन्य मामले सामने आए जिसका प्रक्रियागत समाधान किया गया। जनता दरबार में पलामू, रांची, गिरिडीह, पाकुड़, लातेहार, देवघर, गुमला, हजारीबाग जिले से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।

    Also Read : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED Blast में तीन जवान घायल

    Agriculture Minister held a public darbar instructed to solve the problems of the complainants soon कृषि मंत्री के लगाया जनता दरबार फरियादियों की समस्या को जल्द दूर करने का निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED Blast में तीन जवान घायल
    Next Article झारखंड की अर्चिता ने झटका सिल्वर मेडल, किसमें… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.