Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रतीकात्मक तौर पर पूरी हो रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा, पूजा-अर्चना शुरू
    झारखंड

    प्रतीकात्मक तौर पर पूरी हो रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा, पूजा-अर्चना शुरू

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। आज ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा पहली बार हो रहा है कि रांची में भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर मौसीबाड़ी नहीं जा रहे हैं। मंदिर में ही प्रतीकात्मक रूप से अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। आज सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। समस्त अनुष्ठान मंदिर में ही संपन्न कराए जा रहे हैं। नियमित पूजा के बाद लक्ष्यार्चना पूजा की तैयारी चल रही है। करीब एक घंटे तक लक्ष्यार्चना पूजा में भगवान विष्णू की भव्य पूजा होगी।

    श्री विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना के उपरांत विग्रहों को गर्भ गृह से निकाल कर जयकारे के बीच डोल मंडप में विराजमान कराया जाएगा। आम जन भगवान का दर्शन नहीं कर पायेंगे। एक जुलाई को मंदिर परिसर में ही घुरती रथ यात्रा की रस्म पूरी की जाएगी। इधर, मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। खास लोगों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। खास बात ये है कि लक्ष्यार्चना पूजा में पारंपरिक परिधान धोती में ही पूजा पर बैठने की अनुमति है।

    पौराणिक काल से भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ मौसी के घर (मौसीबाड़ी) जाते हैं। नौ दिनों तक मौसी के घर रुकने के बाद वापस अपने धाम लौटते हैं। इसी बहाने प्रभु जनमानस की दुख-सुख से अवगत होते हैं। रांची में पिछले 329 सालों से रथयात्रा का आयोजन उल्लासपूर्वक होता रहा है। इस अवसर पर लाखों की भीड़ होती है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.40 लाख के पार
    Next Article पतंजलि ने कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ लांच की

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.