Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»ओरमांझी में कांड करने वाला TSPC का एरिया कमांडर सहित दो धराये, SSP बोले… देखें क्या
    क्राइम

    ओरमांझी में कांड करने वाला TSPC का एरिया कमांडर सहित दो धराये, SSP बोले… देखें क्या

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    TSPC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची की पुलिस ने TSPC संगठन के मोस्ट वांटेड उग्रवादी एरिया कमांडर विक्रांत को गिरफ्तार किया है। विकान्त का असली नाम संजीत गिरी उर्फ सजीत दास है। उसके साथ ही संगठन के लिये अन्य काम करने वाला मनी कुमार भी धरा गया। पुलिस ने गिरफ्तार विक्रांत के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, एक स्कूटी, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है। वहीं, मनी कुमार के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल और राउटर सहित कई सामान बरामद किये गये हैं। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    पुलिस कप्तान ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुंजा स्थित एक क्रशर प्लांट के आसपास 3-4 उग्रवादी बाइक-स्कूटी से घूम रहे हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर रुरल SP सुमित कुमार के नेतृत्व और सिल्ली DSP अनुज उरांव की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर धावा बोला और मोस्ट वांटेड उग्रवादी एरिया कमांडर विक्रांत को धर दबोचा। विक्रांत वहां कांड करने से पहले रेकी करने पहुंचा था। पुलिस को दिये अपने बयान में विक्रांत ने कई खुलासे किये। उसने बताया कि रांची-रामगढ़ के व्यवसायी, जमीन कारोबारी, ईंट्टा भट्टा कारोबारी और क्रशर संचालकों से वाट्सएप के जरिये कई दफा रंगरदारी मांग चुका है। वहीं, अगला टारगेट गुंजा का क्रशर प्लांट था। उसने कबूल किया कि बीते आठ जनवरी को ओरमांझी के गुंजा गांव स्थित NEPL क्रशर प्लांट में एक पोकलेन और एक हाईवा को फूंकने और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारधाड़ एवं फायरिंग करने के पीछे भी इसका ही हाथ था। उसने यह भी बताया कि संगठन के लोग रंगदारी मांगने के वास्ते राउटर, जंगी एप, वाट्सएप एवं अन्य सोशल साईट का इस्तेमाल करते हैं।

    गिरफ्तार संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरी उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रान्त जी के बयान के आधार पर मनी कुमार को अरेस्ट किया गया। हजारबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला मनी कुमार TSPC के लिए पर्चा बनाने का काम करता है। गिरफ्तार विक्रांत के खिलाफ हजारीबाग के केरेडारी थाना में दो संगीन मामले दर्ज हैं। इन दोनों को धर दबोचने में सिल्ली DSP अनुज उरांव, ओरमांझी थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी, एसआई नितिश कुमार, सतीश कुमार, सिपाही रघुवंश यादव और हरि साव की सराहनीय भूमिका रही।

    ओरमांझी में कांड करने वाला TSPC का एरिया कमांडर सहित दो धराये, रांची SSP चंदन सिन्हा बोले… देखें क्या#ranchipolice #jharkhandpolice pic.twitter.com/DyLHf85nx6

    — Johar Live (@joharliveonweb) January 24, 2025

    Also Read : BJP पूर्व सांसद आर के सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

    SSP said... see what SSP बोले... देखें क्या Two people including the area commander of TSPC who committed the crime in Ormanjhi were arrested ओरमांझी में कांड करने वाला TSPC का एरिया कमांडर सहित दो धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“विकसित भारत@2047” के विजन को साकार करने में विश्वविद्यालय की अहम भूमिका : राज्यपाल
    Next Article IPS की स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की टक्कर में जख्मी ड्राइवर की मौत… देखें CCTV फुटेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.