Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाहुबली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mokama (Bihar) : पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने आज यानी शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है। बिहार में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में मोकामा गोलीकांड को लेकर आत्मसमर्पण किया। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा गोलीकांड में पटना पुलिस ने पूर्व विधायक बाहूबली अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ‘छोटे सरकार’ पर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने, अभद्र व्यवहार, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे इल्जाम भी लगाये गये हैं। बाहुबली अनंत सिंह से पहले मोकामा गोलीकांड में संदेही सोनू सिंह ने पुलिस दबिश पर सरेंडर कर दिया है। मोकामा गोलीकांड के बाद से पटना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोनू के ऊपर मुंशी के साथ मारपीट करने, उसके घर पर ताला जड़कर गोलीबारी का इल्जमा है। शुक्रवार सुबह सोनू ने पंचमहला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पटना पुलिस ने अनंत सिंह के समर्थक रोशन सिंह को भी कस्टडी में लि लिया है।

    यहां याद दिला दें कि बीते बुधवार को पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में ‘छोटे सरकार’ के समर्थकों और मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा के बेटे व गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चली थी। इस दौरान अनंत सिंह घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर ही मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया। पुलिस लगातार कैंप कर रही है। रुरल एसपी विक्रम सिहाग का कहना है कि हालात कंट्रोल में हैं। मौके पर ही पिस्टल और कट्टा बरामद किये गये थे। इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है। लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    अनंत सिंह की बात करें तो बिहार में वे ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर जीत हासिल की थी। मोकामा सीट का प्रतिनिधित्व इस समय सिंह की पत्नी नीलम देवी कर रही हैं, जिन्होंने आरजेडी के टिकट पर यह सीट जीती थी। अगस्त 2019 में उनके आवास से एके-47 राइफल बरामद होने के बाद अनंत सिंह आर्म्स मामले में 10 साल जेल की सजा काट रहे हैं।

    Also Read : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौ’त… जानिये कहां

    Former MLA Bahubali Anant Singh surrendered पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाल 2025 में इस दिन होगा प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व और नियम
    Next Article लोहरदगा की दीपिका नम्बर ONE

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.