Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पहाड़ी हवाओं का प्रभाव, रांची-झारखंड में और गिरेगा तापमान
    जोहार ब्रेकिंग

    पहाड़ी हवाओं का प्रभाव, रांची-झारखंड में और गिरेगा तापमान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तापमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं का असर तापमान पर पड़ रहा है. मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी ( Weather Forecast) की है कि आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा.

    रांची में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है और अगले दो से तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री की और गिरावट हो सकती है. इस दौरान सुबह के समय कोहरा या धुंध की स्थिति बनी रह सकती है.

    8 बजे तक कोहरे का कहर

    इधर, सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची और अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता में भारी कमी आई. रांची में सुबह 7 बजे के आसपास दृश्यता केवल 300 मीटर तक थी, और आठ बजे तक कोहरे का असर बना रहा. इसके बाद मौसम साफ हो गया. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि संताल क्षेत्र में यह 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. अन्य जिलों में भी कोहरे का असर देखा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.

    कोहरे का विमान सेवाओं पर प्रभाव

    रांची में लगातार तीसरे दिन कोहरे के कारण विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा. सोमवार को एक दर्जन से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई. एयरलाइंस कंपनियों को विमानों की रफ्तार धीमी करने और लैंडिंग में देरी के कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

    कई फ्लाइट्स देर से भरीं उड़ान

    • एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) 8:20 बजे की बजाय 9:48 बजे,
    • इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6 ई 6484) 8:25 बजे की बजाय 9:14 बजे,
    • इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 5044) 8:40 बजे की बजाय 9:02 बजे,
    • इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 7561) 8:50 बजे की बजाय 11:05 बजे,
    • और इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6 ई 421) 10:20 बजे की बजाय 10:26 बजे रांची पहुंची.

    Also Read: रांची पुलिस का ऐलान, इनका दो सुराग और पाओ 20 हजार पुरस्कार

    Also Read: नक्सली IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, CM विष्णुदेव आज देंगे श्रद्धांजलि

    Also Read: बिहार, बंगाल से लेकर दिल्ली तक कांपी धरती, तिब्बत था भूकंप का केंद्र

    Also Read: Aaj Ka Rashifal, 07 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    10 degree Celsius 10 डिग्री सेल्सियस 2025 7 जनवरी Air India Express Airlines flight delay flight landing Fog fog effect haze Indigo January 7 jharkhand life affected minimum temperature mountain winds ranchi Ranchi weather temperature drop visibility weather station Winter इंडिगो एयर इंडिया एक्सप्रेस कोहरा कोहरे का असर जनजीवन प्रभावित झारखंड तापमान गिरना तापमान में गिरावट दृश्यता धुंध न्यूनतम तापमान पहाड़ी हवाएं फ्लाइट देरी फ्लाइट लैंडिंग मौसम केंद्र रांची रांची मौसम विमान सेवाएं सर्दी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस का ऐलान, इनका दो सुराग और पाओ 20 हजार पुरस्कार
    Next Article ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत को लगा बड़ा झटका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.