Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : फुरकान अंसारी
    झारखंड

    जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : फुरकान अंसारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024Updated:December 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि संसद में संविधान निर्माता पर गृहमंत्री का दिया गया बयान अशोभनीय है। मामले में गृहमंत्री के इस्तीफे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग को लेकर 24 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे देश में हो रहा है। गृहमंत्री ने अपमानित करने वाले शब्द का इस्तेमाल संविधान निर्माता के लिए किया है। इससे पिछड़ा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। कांग्रेस संसद में भी इसका विरोध कर रही है। हमलोग नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख से भी मांग किये हैं कि अमित शाह को गृहमंत्री के पद से हटाया जाए। ये इस पद के लायक नहीं है। यह बात अब जाहिर हो चुकी है कि भाजपा झूठ-फरेब के आधार पर राज करने में महारथ हासिल कर चुकी है। भाजपाइयों ने राहुल गांधी पर झूठा मुकदमा कराया है। जबकि राहुल गांधी उस समय वहां मौजूद भी नहीं थे। सपा सांसद जया बच्चन ने इस बात की पुष्टि भी की है। राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए मुकदमा कराया गया है। हमलोगों की मांग है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच हो। फुटेज में यह भी दिखेगा कि भाजपा सांसद के हाथ में डंडे भी थे। लेकिन अबतक फुटेज की जांच नहीं हो पाई है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है कि क्योंकि इन्होंने जितने भी वादे किए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। गैस के दाम कम करना, नौकरी, किसानों का ऋण माफी जैसे किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पा रही है। वन नेशन-वन इलेक्शन संभव नहीं है। लोग इसी में उलझे रहे और सारे वादे भूल जाए। लेकिन बाबा साहेब को अपमानित करने वाले जबतक इस्तीफा नहीं देंगे और माफी नहीं मानेंगे, तब तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा। संविधान को बदलने की साजिश में भी भाजपा नाकाम हो गई। सीबीआई, चुनाव आयोग, इडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग बंद कर चुनाव कराए तो भाजपा को पता चलेगा।

    Congress Devghar devghar news jharkhand Jharkhand news political news Politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: SUV पर कंटेनर ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    Next Article मोहनपुर हाई स्कूल के पास से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 16 सिम बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

    July 2, 2026

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.