Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राजद ने लालू के जन्मदिन पर 73 हजार गरीबों को कराया भोजन
    झारखंड

    राजद ने लालू के जन्मदिन पर 73 हजार गरीबों को कराया भोजन

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना । बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को केक नहीं काटकर 73 हजार गरीब परिवारों को भोजन कराया।

    राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यहां कहा कि पार्टी हर साल राजद अध्यक्ष का जन्मदिन धूम-धाम से मनाती रही है लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इस बार केक नहीं काटा गया है। पार्टी के कार्यकर्ता केक की जगह गरीबों की थाली में भोजन परोस रहे हैं। यह वही थाली है, जिसे बजाकर गरीब जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वर्चुअल रैली (बिहार जनसंवाद) का विरोध किया था।

    राजद अध्यक्ष के 73वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता 73 हजार गरीब परिवारों को भोजन कराने में लगे हैं। सभी जिलों के प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 151 गरीब परिवारों को भोजन कराने का प्रबंध किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे चिन्हित परिवारों को भोजन करा रहे हैं। राजधानी पटना में भी कार्यकर्ता गरीबों को जगह-जगह भोजन कराने में लगे हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय के निकट झोपड़ियों में रह रहे लोगों को खाने पैकेट का दिया गया। इसी तरह फतुहा, मसौढ़ी, बाढ़, मोकामा और दानापुर में भी गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।

    राजद अध्यक्ष के बड़े पुत्र एवं विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने पिता के 73वें जन्मदिन के मौके पर पटना सिटी स्थित शक्तिपीठ छोटी पटन देवी मंदिर में 73 दीपों से सजी थाली से आरती की। इसके बाद मंदिर स्थित गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा की। उन्होंने मंदिर परिसर में तुलसी और पीपल के पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माता से प्रार्थना की है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 109 और हुए पॉजिटिव, कुल 5807 कोरोना संक्रमित
    Next Article लालू यादव ने रिम्स में काटा जन्मदिन का केक, बोले, यहीं से खिला देते हैं..

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.