Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»29वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में पाकुड़ के तीन खिलाड़ियों का चयन
    झारखंड

    29वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में पाकुड़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: उड़ीसा साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप 5 से 10 दिसंबर तक उड़ीसा के पुरी शहर में आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें सुधा कुमारी पासवान, समीर अंसारी, और राज कुमार शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

    सभी खिलाड़ियों को पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष और झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंहा उर्फ बूल्टी जी ने ट्रैकसूट एवं कीट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही, प्रशिक्षिका प्रोन्नति दास को भी सम्मानित किया गया.

    पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों ने रांची में आयोजित 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में पदक जीते थे, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है. ये खिलाड़ी वर्तमान में (बी.जी.आर कॉल लिमिटेड) द्वारा संचालित पाकुड़ स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

    इस अवसर पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धन्दु शेखर गांगुली, महासचिव रणवीर सिंह, संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, नारायण चंद्र रॉय, और प्रशिक्षक अक्षय बावरी, कृष्णा कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह भी उपस्थित थे.

    29वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप चयनित तीन खिलाड़ी पाकुड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी और एसपी ने शहर का किया निरीक्षण, दिए शक्त दिशा निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 03 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.