Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जाति जनगणना के आंकड़े जारी न करना हमारी चूक थी: राहुल गांधी
    झारखंड

    जाति जनगणना के आंकड़े जारी न करना हमारी चूक थी: राहुल गांधी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये का फंड रोककर राज्य के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में मुश्किलें पैदा कर रही है. राहुल गांधी ने कहा, झारखंड के लोगों के लिए जो 1.36 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे, वह केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं. यह राशि राज्य के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए है, लेकिन मोदी सरकार इसे दे नहीं रही है.

    राहुल गांधी ने जाति जनगणना के आंकड़े जारी न करने को लेकर अपनी सरकार की चूक स्वीकार की. उन्होंने कहा, “जाति जनगणना के आंकड़े जारी न करना हमारी चूक थी. हम अपनी सरकार बनने पर झारखंड में जातिगत जनगणना करेंगे, और इसके लिए हमारे पास पहले से एक ब्लूप्रिंट भी तैयार है उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार द्वारा फैलाए गए नफरत के माहौल को कांग्रेस खत्म करेगी. “भाजपा ने समाज में नफरत फैलाई है, हम इसे समाप्त करेंगे और आरक्षण के बैरियर को भी खत्म करेंगे,” राहुल गांधी ने कहा.

    राहुल गांधी ने आगे जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी और कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण को बढ़ाया जाएगा. उन्होंने वादा किया, “एसटी का आरक्षण 26 से 28 प्रतिशत, एससी का 10 से 12 प्रतिशत और ओबीसी का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया जाएगा. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना और कर्नाटक में जाति जनगणना के काम को विकसित किया जा रहा है और इस मामले में सुझाव भी लिए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने राज्य की जनता से यह वादा भी किया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वे झारखंड को केंद्र से अपनी हिस्सेदारी का पैसा दिलवाने के लिए संघर्ष करेंगे, ताकि राज्य में विकास के कार्य तेजी से हो सकें.

    राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा के खिलाफ कड़ा हमला बोला और राज्य की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की.

    "एसटी का आरक्षण 26 से 28 प्रतिशत "भाजपा ने समाज में नफरत फैलाई है 1.36 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जातिगत आरक्षण पर राहुल गांधी का वादा. झारखंड विधानसभा चुनाव रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित राहुल गांधी शिक्षा स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलव और लैंड जिहाद क्ररने वालों को जहन्नुम का रास्ता दिखाएंगे: योगी आदित्यनाथ
    Next Article झारखंड चुनाव के अंतिम चरण में महेशपुर में शिवराज सिंह चौहान का भव्य रोड शो, भाजपा ने झोंकी ताकत

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025
    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 02 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 2, 2025

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.