Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 12:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में 19 नवंबर को ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानें वैकल्पिक रास्ते
    झारखंड

    धनबाद में 19 नवंबर को ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानें वैकल्पिक रास्ते

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 19 नवंबर को धनबाद में ट्रैफिक रूट में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. यह बदलाव 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए ईवीएम डिस्पैच सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था के तहत लागू किया गया है बता दें कि ये बदलाव 19 नवंबर सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक प्रभावी रहेंगे. इस दौरान वाहन चालकों को परेशानियों से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का ध्यान रखना होगा.

    चंद्रशेखर आजाद चौक से बिनोद बिहारी महतो चौक तक नो एंट्री

    चंद्रशेखर आजाद चौक से बिनोद बिहारी महतो चौक तक किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा. इन क्षेत्रों में वाहन चंद्रशेखर आजाद चौक-सिटी सेंटर-मेमको मोड़- कुर्मीडीह चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

    विनोद बिहारी महतो चौक से पॉलिटेक्निक मोड़ की दिशा में रूट परिवर्तन

    बिनोद बिहारी महतो चौक से पॉलिटेक्निक मोड़ की तरफ आने वाले सभी वाहनों का रूट बिनोद बिहारी महतो चौक- कुर्मीडीह चौक- मेमको मोड़- सिटी सेंटर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा.

    गंतव्य के निकट होने पर विशेष अनुमति

    जिन लोगों के घर या प्रतिष्ठान चंद्रशेखर आजाद चौक से बिनोद बिहारी महतो चौक के बीच स्थित हैं, उन्हें उचित पहचान और जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी. इसी प्रकार, बिनोद बिहारी महतो चौक से जिला स्कूल मोड़ तक के बीच के लोगों को भी विशेष अनुमति के बाद ही प्रवेश मिलेगा.

    पांडरपाला और मेमको मोड़ पर नो एंट्री

    पांडरपाला से राजकीय पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले रास्ते में नो एंट्री रहेगी. मेमको मोड़ से निरंकारी चौक की दिशा में भी नो एंट्री लागू रहेगी. यहां के निवासी उचित पहचान के बाद ही अपने घर या प्रतिष्ठान तक जा सकेंगे.

    यात्री बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग

    शहरी क्षेत्रों में बसों का परिचालन अस्थायी बस स्टैंड बिनोद बिहारी चौक और शक्ति चौक से किया जाएगा. धनबाद-बोकारो रांची मार्ग से चलने वाली बसों का रूट करकेंद मोड़-राजू यादव स्मारक- सिजुआ नया मोड़- पांडेयडीह- तेतुलमारी थाना- शहीद शक्तिनाथ चौक-बिनोद बिहारी चौक से होकर होगा. सिंदरी-झरिया मार्ग से आने वाली बसें. इंदिरा चौक झरिया- कतरास मोड़- केंद्रुआ- करकेंद मोड़- रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग-बिनोद बिहारी चौक से होकर चलेंगी. गोविंदपुर से आने वाली बसें धनबाद मोड़ (गोविंदपुर)- गोल बिल्डिंग- मेमको मोड़- कुर्मीडीह चौक- बिनोद बिहारी महतो चौक से होकर जाएंगी. यात्री और वाहन चालक से अनुरोध है कि 19 नवंबर को इन बदलावों के मद्देनजर अपने यात्रा कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने में मदद मिलेगी.

    19 नवंबर 20 नवंबर को होने वाले चुनाव 2024 को धनबाद में ट्रैफिक रूट कुर्मीडीह चौक- मेमको मोड़ चंद्रशेखर आजाद चौक झारखंड विधानसभा चुनाव धनबाद धनबाद-बोकारो रांची मार्ग यात्री बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग विनोद बिहारी महतो चौक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेम्पो चालक की गला रेतकर कर मार डाला, जंगल में मिली ला’श
    Next Article पुरानी रांची में डुमबु जतरा पर रोक, आदिवासी समाज में आक्रोश

    Related Posts

    झारखंड

    ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद

    November 2, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : कांग्रेस ने जारी की दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची

    November 2, 2025
    खूंटी

    खूंटी में भी बगैर लाइसेंस चल रहा ब्लड बैंक, सिविल सर्जन बोले-…

    November 2, 2025
    Latest Posts

    केन विलियमसन ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास , वनडे और टेस्ट पर रहेगा फोकस

    November 2, 2025

    वजन कम करने के लिए ज्वार और रागी की रोटी में कौन बेहतर… जानें

    November 2, 2025

    ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद

    November 2, 2025

    मेक्सिको के स्टोर में लगी भीषण आ’ग, 23 की मौ’त

    November 2, 2025

    भारत का बाहुबली प्रक्षेपण यान आज सीएमएस-03 उपग्रह को भेजेगा अंतरिक्ष में

    November 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.