Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छठ को लेकर डीसी ने किया शहर के घाटों का निरीक्षण
    झारखंड

    छठ को लेकर डीसी ने किया शहर के घाटों का निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: डीसी विशाल सागर ने रविवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने शिवगंगा सरोवर, छत्तीसी तालाब, माथा बांध, डढ़वा नदी, नावाडीह घाट, नंदन पहाड़ तालाब पहुंचकर वहां की साफ-सफाई का जायजा लिया. छठ पर्व को देखते हुए घाटों पर साफ-साफाई की व्यवस्था अच्छी तरह करने का निर्देश दिया. छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए डीसी ने एनडीआरएफ की टीमों को शिवगंगा व नन्दन पहाड़ में बोट व अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया. सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय कर दी जाए. घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अतिक्रमण, विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था को लेकर छठ समितियों व संबंधित अधिकारियों की आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी छठ घाटों का लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने शिवगंगा सरोवर की साफ-सफाई और अतिक्रमण के अलावा विभिन्न छठ घाटों पर आवश्यकता अनुसार एम्बुलेंस, मोबाईल टॉयलेट, अग्निशमन वाहन के आवागमन की व्यवस्था, लाईटिंग और विद्युत कनेक्शन की बारीकी से जांच, विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.  डीसी के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पेयजल स्वच्छता विभाग, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, नगर निगम की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल थे.

    अतिक्रमण अभियंता कार्यपालक छत्तीसी ट्रैफिक डीएसपी दण्डाधिकारियों देवघर निदेशित व्यवस्था शिवगंगा सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBig Breaking मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू ने ली भाजपा की सदस्यता
    Next Article 14 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को जीत के मिले टिप्स

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.