Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद ढुल्लू महतो ने राज सिन्हा के समर्थन में की प्रेस वार्ता
    झारखंड

    सांसद ढुल्लू महतो ने राज सिन्हा के समर्थन में की प्रेस वार्ता

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: सांसद ढुल्लू महतो ने रविवार को धनबाद विधानसभा पार्टी कार्यालय, हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि सिन्हा ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा उनका साथ दिया है. महतो ने विश्वास जताया कि राज सिन्हा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और धनबाद की जनता से अपील की कि वे सिन्हा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं.

    पीएम मोदी का कार्यक्रम 10 नवम्बर को चंदनकियारी में

    इस प्रेस वार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी के 10 नवंबर को चंदनकियारी में प्रस्तावित कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई. इसके अलावा, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के धनबाद में संभावित कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया.

    कांग्रेस ने किसे प्रत्याशी बनाया है हम जानते नहीं

    सांसद ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस ने किसे प्रत्याशी बनाया है, यह आज तक हम नहीं जानते हैं. भाजपा के सामने कांग्रेस को अपना प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा था. अब यह भी नहीं पता कि कांग्रेस ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है; मैं उनका नाम नहीं जानता.”

    धनबाद लोकसभा के सभी छह सीट और एक बाघमारा पर भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

    उन्होंने दावा किया कि धनबाद लोकसभा की सभी छह सीटों और बाघमारा पर भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे. इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा टुंडी और सिंदरी में भी मजबूत स्थिति में है. महतो ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रही है और केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया राशि रिलीज नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हाल ही में नितिन गडकरी का बयान भी आया है कि केंद्र झारखंड को विकास कार्यों के लिए पैसा देने को तैयार है, लेकिन हेमंत सरकार इस मामले में लापरवाह है.

    प्रेस वार्ता में सांसद ढुल्लू महतो के साथ धनबाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा, सुनील पासवान, सत्येंद्र मिश्रा, मानस प्रसून सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

    कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जनता धनबाद धनबाद विधानसभा प्रेस वार्ता भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा मंइंया सम्मान योजना. रिकॉर्ड मत विकास कार्य सांसद ढुल्लू महतो हाउसिंग कॉलोनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजदयू ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा में घाघरजानी में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article 14वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग और स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता 2024-25 का सफल आयोजन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.