Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए हर संवेदनशील क्षेत्र में निरंतर जांच अभियान और छापामारी की गतिविधियां शुरू कर दी हैं. आज तड़के उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार एक जांच टीम ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीएम श्री अशोक कुमार, और अन्य 8 दंडाधिकारी समेत लगभग 100 पुलिस जवान शामिल रहे. यह निरीक्षण सुबह 6 बजे शुरू हुआ और लगभग ढाई घंटे तक चला. जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन, बैरक और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. एसडीएम ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण नियमित अंतराल पर किया जाता है और यह प्रक्रिया आगामी चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस बार के निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके. यह औचक निरीक्षण एक रूटीन जांच प्रक्रिया का हिस्सा है, जो हर एक या दो माह में की जाती है. चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है, और इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था के हर पहलू पर नजर रख रहा है. नीतू सिंह, शिव बालक कुमार, सना उस्मानी, प्रेम कुमार, नवीन भूषण कुल्लू  उपस्थित रहें .

     

    औचक निरीक्षण छापामारी जांच अभियान जिला प्रशासन दंडाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू नीतू सिंह पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार विधानसभा चुनाव 2024 विधि व्यवस्था शिव बालक कुमार सदर एसडीएम सना उस्मानी हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां कंसारा मंदिर में ताला तोड़कर घुसे चोर, 8 घंटियां ले उड़े
    Next Article सोशल मीडिया में भाजपा कार्यकर्ता मुनचुन राय ने शेयर की मन की बात, शहर में बना चर्चा का विषय

    Related Posts

    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.