Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गैस्ट्रोकॉन का समापन, पेट, आंत और लीवर के डॉक्टरों ने नई तकनीक से कराया अवगत
    झारखंड

    गैस्ट्रोकॉन का समापन, पेट, आंत और लीवर के डॉक्टरों ने नई तकनीक से कराया अवगत

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस गैस्ट्रोकॉन-24 का समापन रविवार को हुआ. जिसमें झारखंड के अलावा कई राज्यों से पेट और लीवर के सैकड़ों विशेषज्ञ शामिल हुए. इस दौरान 20 से अधिक बीमारियों पर चर्चा हुई. वहीं एक्सपर्ट्स ने अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान नई तकनीकों से भी अवगत कराया. जिसका फायदा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा. दूसरे दिन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अमर प्रेम ने गॉल ब्लाडर कैंसर की पहचान और प्रबंधन पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए की. उन्होंने बताया कि पित्ताशय के कैंसर का पता लगाना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण प्रारंभिक चरण में दिखाई नहीं देते. बिहार के डॉ. राजीव कुमार सिंह ने एंडोस्कोपी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर चर्चा की.
    अल्सरेटिव कोलाइटिस का इलाज
    चंडीगढ़ के डॉ. सरोज कांत सिन्हा ने अल्सरेटिव कोलाइटिस के उपचार के भविष्य के तरीकों पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि यह बीमारी बड़ी आंत और मलाशय की अंदरूनी परत में सूजन का कारण बनती है. समय पर इलाज न होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं. डॉ विकास सिंघला ने बिना चीर-फाड़ के खाने की नली की सर्जरी के लिए पोयम तकनीक का उपयोग करने की प्रक्रिया के बारे में बताया. आईजीआईएमएस पटना के डॉ संजीव कुमार झा ने क्रोनिक पैनक्रियाटिस के बारे में जानकारी दी, जबकि पटना के डॉ एके सिंह ने एसाइटिस की पहचान और उपचार के बारे में बताया. कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन में ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. प्रणव मंडल और अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    बिहार-झारखंड चैप्टर चैप्टर के प्रेसिडेंट बने डॉ मनोहर
    इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी की गर्वनिंग बॉडी की बैठक में रिम्स के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद को बिहार-झारखंड चैप्टर का नया प्रेसिडेंट चुना गया. इस नई समिति में कई डॉक्टरों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया जो भविष्य में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में नई दिशाएं तय करेंगे.

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंडोस्कोपी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट गैस्ट्रोकॉन-24 गॉल ब्लाडर कैंसर झारखंड डॉ. अमर प्रेम डॉ. राजीव कुमार सिंह डोरंडा नई तकनीक नेशनल कॉन्फ्रेंस पित्ताशय के कैंसर पेट विशेषज्ञ बीमारियों की चर्चा मरीजों का इलाज लीवर विशेषज्ञ शौर्य सभागार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा उत्सव को लेकर बदला राजधानी का ट्रैफिक रूट, जानें पूजा पंडालों के पास कहां है पार्किंग के इंतजाम
    Next Article अंतरराज्यीय स्कॉर्पियो चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    लोतेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे व हथियार जब्त

    August 2, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    Latest Posts

    लोतेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.