Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मेनिफेस्टो कमेटी का किया गठन, चौपाल लगाकर जनता से लिए जाएंगे सुझाव
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मेनिफेस्टो कमेटी का किया गठन, चौपाल लगाकर जनता से लिए जाएंगे सुझाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में 25 सदस्य शामिल हैं, जो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने कहा कि कमेटी के सदस्य राज्य के विभिन्न जिलों में चौपाल लगाकर आम जनता से सुझाव एकत्रित कर रहे हैं ताकि उनके लिए मेनिफेस्टो तैयार किया जा सके. पूर्वी सिंहभूम में आयोजित एक परामर्श कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसमें पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, दलित संगठन, आदिवासी संगठन, मुस्लिम और सिख समुदाय, इंटक, बार एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, और छात्र संगठनों के सदस्य शामिल थे. सभी ने अपने सुझाव दिए. जिनमें जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति, उद्योग और पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं.
    जनता हित को प्राथमिकता
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के समक्ष तैयार किए जाने वाले इस ड्राफ्ट में जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ‘5 न्याय, 25 गारंटी’ की बात की थी. इस बार भी मेनिफेस्टो को गारंटी के रूप में पेश करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा मेनिफेस्टो की हर छह महीने में सोशल ऑडिट करने की योजना भी बनाई गई है.

    कई नेता रहे मौजूद
    इस परामर्श कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिनमें शहजाद अनवर, जलेश्वर महतो, सतीश पाल, मुनि जी, किशोर सहदेव, डॉक्टर तौसीफ, जगदीश साहू, बद्री राम, रविंद्र झा, डीएम चैंपियन, प्रवीण सिंह, आनंद बिहारी दुबे, बलजीत सिंह बेदी, संजय और परविंदर सिंह शामिल थे.

    25 सदस्य आदिवासी संगठन आम जनता इंटक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उद्योग चौपाल छात्र संगठन जंगल जमीन जल झारखंड दलित संगठन परामर्श कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम बंधु तिर्की बार एसोसिएशन भाषा मुस्लिम समुदाय मेनिफेस्टो कमेटी वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव संस्कृति सिख समुदाय सुझाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो, रामगढ़ व हज़ारीबाग़ को सीएम ने दी 50 विकास योजनाओं की सौगात, 500 बेड का बनेगा मेडिकल कॉलेज
    Next Article उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने किया प्रभार ग्रहण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.