Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CGL Exam Controversy : जेएसएससी ऑफिस के बाहर हजारों अभ्यर्थियों का महाजुटान, बैरिकेडिंग तोड़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL Exam Controversy : जेएसएससी ऑफिस के बाहर हजारों अभ्यर्थियों का महाजुटान, बैरिकेडिंग तोड़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा विवाद अब गहराता जा रहा है. आलम ये है कि राज्य के विभन्न जिलों से हजारों हजार अभ्यथिर्यों का महाजुटान राजधानी रांची में हो गया है. यहां जेएसएससी ऑफिस के बाहर युवाओं का हुजूम जुटा हुआ है. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. बता दें कि 30 सितंबर को आयोग की ओर से शिकायत कर्ताओं को प्रमाण के साथ कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया गया था. इसका उलटा असर हुआ और हजारों अभ्यर्थियों का हुजूम विभिन्न जिलों से जेएसएससी ऑफिस के पास जुट गया है.

    बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

    इधर, अभ्यर्थियों के हंगामे को देखते हुए रांची पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जेएसएससी ऑफिस से पहले बैरिकेडिंग कर दी गई है. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान भी तैनात किए गए हैं. हालांकि, अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोंकझोक चल रही है. बता दें कि मामले में राजभवन से आयोग तक पहुंची गड़बड़ी की शिकायतों के बाद एक तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है.

    जेएसएससी व अभ्यर्थियों के बीच तनाव

     

    आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रों को 30 सितंबर को आयोग के दफ्तर के सामने इकट्ठा होने के लिए कहने का कारण क्या है और क्या इसके लिए अनुमति ली गई थी. यदि विधि व्यवस्था भंग होती है या आयोग के कर्मियों को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी. इस विवाद ने जेएसएससी और संबंधित कोचिंग संस्थानों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है, और सभी की नजर अब 30 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर होगी.

    रात भर पैदल चलकर रांची पहुंचे अभ्यर्थी

    झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा समेत विभिन्न जिलों के सीजीएल परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी रात भर पैदल चलकर आज सुबह राजधानी रांची पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि ये अभ्यर्थी अपने-अपने जिलों से कल सुबह ही चल दिए थे और सोमवार को रांची पहुंच गए हैं. परीक्षा को रद्द करवाने को लेकर सभी अभ्यर्थी प्रयासरत हैं. पेपर लीक को लेकर सभी में काफी आक्रोश है.

    क्या कहना है आयोग का

    जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने एग्जाम फाइटर कोचिंग के कुणाल प्रताप सिंह, करियर फाउंडेशन के प्रकाश कुमार, अभ्यर्थियों आशीष कुमार, रामचंद्र मंडल, विनय कुमार और प्रेमलाल ठाकुर को 30 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे आयोग के दफ्तर में पेश होने के लिए बुलाया है. आयोग ने कहा है कि शिकायत से जुड़े साक्ष्य सीडी और पेन ड्राइव के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन सीडी खाली है. पेन ड्राइव में साक्ष्य के लिए मूल प्राथमिक साक्ष्य का होना आवश्यक है.

    Also Read: सुनीता विलियम्स की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं, अंतरिक्ष में पहुंचा स्पेसक्राफ्ट

    30 September 30 सिंतबर candidates Career Foundation CD CGL Exam Commission complainant dispute Evidence Exam Fighter Coaching Hearing JSSC law and order pen drive Raj Bhawan Sudhir Kumar Gupta Tension three member committee अभ्यर्थियों आयोग एग्जाम फाइटर कोचिंग करियर फाउंडेशन जेएसएससी तनाव तीन सदस्यीय कमेटी पेन ड्राइव राजभवन विधि व्यवस्था विवाद शिकायतकर्ता साक्ष्य सीजीएल परीक्षा सीडी सुधीर कुमार गुप्ता सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“जीतो” की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, शपथ ग्रहण समारोह
    Next Article सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान, 32 जगहों पर छापेमारी, 26 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.